LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Gopalganj Durga Puja Security: गोपालगंज में दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा! फ्लैग मार्च और सख्त सुरक्षा व्यवस्था

Gopalganj Durga Puja Security: गोपालगंज में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट। डीएम और एसपी ने फ्लैग मार्च किया, पंडालों की सुरक्षा जांची और शांति बनाए रखने की अपील की।

Gopalganj Durga Puja Security
गोपालगंज में दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था- फोटो : NEW4NATION

Gopalganj Durga Puja Security: गोपालगंज से बड़ी खबर आ रही है। दुर्गा पूजा पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने शहर में बने सभी पूजा पंडालों का जायजा लिया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। वहीं, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और पूजा पंडालों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। डीएम और एसपी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा का पर्व मनाएं। साथ ही कहा गया है कि प्रशासन हर पल सजग है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार गश्ती और निगरानी जारी रहेगी। पूरे शहर में सुरक्षा का माहौल और प्रशासन की सक्रियता साफ तौर पर देखने को मिल रही है। जिलेवासी भी प्रशासन के इस कदम का स्वागत कर रहे हैं और शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की बात कह रहे हैं।

Diarch GO

GOPALGANJ NAMO NARAYAN MISHRA