LATEST NEWS

  • डीएम ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, कई मामलों का किया ऑन द स्पॉट समाधान
  • डीएम ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, कई मामलों का किया ऑन द स्पॉट समाधान

  • RLM Rebels Against Upendra Kushwaha
  • उपेंद्र कुशवाहा का फैसला नहीं मानेंगे! RLM में बगावत करने वाले तीनों विधायक करेंगे NDA उम्मीदवार का विरोध

  • Opposition March to EC
  • बिहार चुनाव रद्द करा कर ही मानेंगे! राहुल गांधी के नेतृत्व में EC तक विपक्ष का मार्च,

  • Siwan Builder Alleges 50L Extortion MLA Denies Commission Claim
  • Bihar Crime: चिराग की पार्टी के विधायक पर 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप! 3 प्रतिशत कमीशन मांगने

  • Pali-Prakrit Centres of Excellence
  • पाली-प्राकृत भाषाओं का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिहार के बदले ओडिशा-गुजरात में शुरू करने का विरोध, मगही कनेक्शन की

गंडक की लहरों पर प्रशासन का कड़ा पहरा, गोपालगंज में संभावित सैलाब को लेकर मुस्तैद हुआ अमला,जिलाधिकारी ने खुद संभाला मोर्चा, तटबंधों की 24 घंटे निगेहबानी !

Gopalganj Flood Alert: बिहार में मानसूनी बारिश के बीच संभावित बाढ़ की आहट को देखते हुए गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।

Gopalganj District Admin
गंडक की लहरों पर प्रशासन का कड़ा पहरा- फोटो : reporter

Gopalganj Flood Alert: बिहार में मानसूनी बारिश के बीच संभावित बाढ़ की आहट को देखते हुए गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सरकार की साख और जनता की हिफ़ाज़त को दांव पर न लगाते हुए, जिलाधिकारी समीर सौरभ ने खुद कमान संभाल ली है। उन्होंने प्रशासनिक लश्कर के साथ डुमरिया घाट और गौसिया बांध जैसे संवेदनशील इलाक़ों का तूफ़ानी दौरा कर सुरक्षा इंतज़ामों और तटबंधों की मज़बूती का बारीकी से मुआयना किया।

समीक्षा के दौरान अफ़सरों को दो-टूक हिदायत दी गई है कि तटबंधों की निगेहबानी में ज़रा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील और कमज़ोर ठिकानों पर दिन-रात पैनी नज़र रखने के लिए चौबीस घंटे गश्त के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन का दावा है कि सारण तटबंध और उससे जुड़े तमाम सहायक ढांचे फ़िलहाल पूरी तरह महफ़ूज़ हैं और किसी भी आपात  स्थिति से निपटने के लिए राहत-बचाव दल और सभी ज़रूरी साज़ो-सामान हाई अलर्ट पर हैं।

Diarch GO

सियासी गलियारों में अक्सर बाढ़ की तैयारियों को लेकर उठने वाले सवालों के बीच, डीएम समीर सौरभ ने पुरअसर अंदाज़ में अवाम को भरोसा दिलाया है कि वाल्मीकि नगर बराज से छोड़े जा रहे पानी के डिस्चार्ज में लगातार कमी आ रही है। वर्तमान जलस्तर तटबंधों की बर्दाश्त करने की हद से काफ़ी नीचे है। उन्होंने साफ़ किया कि हमारे तटबंध छह से साढ़े छह लाख क्यूसेक पानी का दबाव आसानी से झेलने की क्षमता रखते हैं। तकनीकी टीमें और प्रशासनिक अमला ज़मीन पर डटकर हालात की पल-पल की निगरानी कर रहा है, इसलिए फ़िलहाल किसी भी तरह के ख़ौफ़ या अफ़वाहों में आने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा