LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar News: बिहार का कुख्यात अपराधिक बंगाल में ढेर, मोस्ट वांटेड सुरेश चौधरी को अपराधियों ने गोलियों से भूना

Bihar News: बिहार के कुख्यात अपराधी सुरेश चौधरी की हत्या अपराधियों ने बंगाल में गोली मारकर कर दी। सुरेश चौधरी हावड़ा में बालू ठेकेदार के रुप में काम करता था जहां अपराधियों ने उसे गोलियों से भून दिया।

कुख्यात सुरेश चौधरी
कुख्यात सुरेश चौधरी की हत्या- फोटो : reporter

Bihar News: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के कुख्यात अपराधियों की लिस्ट में शामिल सुरेश चौधरी की हत्या हो गई है। यह वारदात पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में हुई है, जहां अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में कुख्यात की मौत हो गई। 

अज्ञात अपराधियों ने मारी तीन गोली

जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने सुरेश चौधरी के सीने और गर्दन में तीन गोलियां मारीं जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुरेश चौधरी हावड़ा में बालू ठेकेदार के रूप में काम कर रहा था। हत्या के पीछे बालू माफिया की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Diarch GO

गोपालगंज के कुख्यात का अंत 

वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि सुरेश चौधरी मूल रूप से गोपालगंज जिले के कदकुंड गांव का रहने वाला था और उस पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। बिहार से लेकर बंगाल तक उसका अपराध जगत से गहरा संबंध बताया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस 

फिलहाल पश्चिम बंगाल पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने और इसमें शामिल अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है। इस हाई प्रोफाइल हत्या ने एक बार फिर से बालू कारोबार और अपराध जगत की कड़ी जोड़ने वाले नेटवर्क को उजागर कर दिया है।

NSIT
Nsmch


गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट