LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

Bihar Crime : गोपालगंज में प्रेम प्रसंग को लेकर युवती की हत्या, पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया

Bihar Crime : गोपालगंज में प्रेम प्रसंग को लेकर युवती की हत्

GOPALGANJ : गोपालगंज में लापता किशोरी का शव गंडक नदी के किनारे तालाब से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला शुरू से ही संदिग्ध था, और अब पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद इस मामले का बड़ा उद्भेदन कर लिया गया है। प्रेम-प्रसंग से जुड़ा यह मामला बेहद चौंकाने वाला है। दो विधि-विरुद्ध बालकों को पुलिस ने निरुद्ध किया है। पूरा घटनाक्रम आपको विस्तार से बताते हैं। 

गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के रूपन छाप गांव स्थित तालाब के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने एक किशोरी का शव पानी में तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतिका की पहचान ज्योति कुमारी, पिता नरेश महतो, निवासी हाकम गांव (मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र) के रूप में हुई। किशोरी पिछले 10 दिनों से अपने मामा के घर रूपनछाप के पास रह रही थी। परिजनों ने बेटी के लापता होने की शिकायत पहले ही पुलिस को दी थी, लेकिन जब शव बरामद हुआ और पहचान हुई, तो मृतिका की मां ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए जांच को तेज कर दिया। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मामले का प्रेम-प्रसंग से जुड़ा पहलू सामने आया। 

पुलिस ने टेक्निकल और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है। पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिसके आधार पर मामला अब लगभग सुलझ चुका है। सदर एसडीपीओ 2 सिधौलिया राजेश कुमार का बयान - घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण के बाद एसडीपीओ ने बताया - "बरौली थाना के रूपन छाप गांव से एक लड़की का शव मिला है। मृतिका की पहचान हाकम गांव निवासी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। वह पिछले 10 दिनों से अपनी मां के घर रह रही थी। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। माता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस केस में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। कुछ बिंदुओं पर अभी भी गहन व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अनुसंधान जारी है।" 

जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटना का मुख्य कारण प्रेम-प्रसंग है। मृतिका और आरोपितों के बीच पिछले कई महीनों से विवाद और तनाव चल रहा था, जो इस दुखद घटना का कारण बना। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध, वैज्ञानिक अनुसंधान जारी, घटना स्थल का निरीक्षण एसडीपीओ द्वारा पूरा, परिजनों में शोक व इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। गोपालगंज में किशोरी की हत्या का यह मामला कई सवाल खड़े कर रहा है। प्रेम-प्रसंग से जुड़े अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, और यह घटना भी उसी की एक कड़ी मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है और आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट