LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar Crime : गोपालगंज में शराब तस्करों का अनोखा कारनामा देखकर हैरान रह गयी उत्पाद विभाग की टीम, तंदूर की भट्ठी से लाखों की विदेशी शराब किया बरामद

Bihar Crime : गोपालगंज में शराब तस्करों का अनोखा कारनामा देख

GOPALGANJ : गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब तस्करी के एक हैरान करने वाले तरीके का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान विभाग ने छब्बीस सौ पीस 468 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक टाटा इंट्रो पिकअप गाड़ी भी जब्त की गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि तस्करों ने तंदूरी रोटी बनाने वाली भट्टी (चूल्हा) के अंदर गुप्त तहखाना बनाकर विदेशी शराब को छुपा रखा था। यह शराब दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी। 

सूत्रों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद अधीक्षक अमितेश कुमार झा के निर्देश पर एनएच-27 स्थित बल्थरी चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया। वाहन में रखा तंदूरी चूल्हा जांच के दौरान शक के दायरे में आया। जब चूल्हे को स्कैन किया गया तो अंदर संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। चूल्हे को खोलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए।  

Diarch GO

अंदर बड़े पैमाने पर विदेशी शराब पैक करके छुपाई गई थी। टीम ने मौके से एक महिला तस्कर और एक पुरुष सहयोगी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि शराब यूपी के रास्ते बिहार में सप्लाई होनी थी। उत्पाद अधीक्षक अमितेश कुमार झा ने बताया - “हमें गुप्त सूचना मिली थी कि तंदूरी चूल्हे में शराब छुपाकर भेजी जा रही है। जांच के दौरान यह बात सही पाई गई। 

कहा की लगभग 468 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। आगे की कार्रवाई और अनुसंधान जारी है।" उत्पाद विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि इस मॉड्यूल के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं और इस तरीके से पहले कितनी खेप बिहार भेजी जा चुकी है। यह गोपालगंज में अवैध शराब तस्करी के सबसे नवीन और चौंकाने वाले तरीकों में से एक माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट