LATEST NEWS

  • किशोरी से छेड़खानी व वीडियो वायरल मामले मे पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर 2 आरोपी को दबोचा
  • किशोरी से छेड़खानी व वीडियो वायरल मामले मे पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर 2 आरोपी

  • कैमूर में 'हम' पार्टी की गरीब चौपाल यात्रा: राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के समक्ष जुटी भारी भीड़, महिलाओं की रही खास भागीदारी
  • कैमूर में 'हम' पार्टी की गरीब चौपाल यात्रा: राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के समक्ष जुटी भारी भीड़,

  • Shastri Nagar Sabji Mandi Fire
  • Patna Fire Incident: शास्त्री नगर सब्जी मंडी में अगलगी से लाखों का नुकसान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  • प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश, 15 अक्टूबर से बालू घाटों के संचालन शुरू होते ही 24 घंटे करे सख्त निगरानी
  • प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश, 15 अक्टूबर से बालू घाटों के संचालन शुरू होते ही

  • गया में अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद, झारखंड का चालक गिरफ्तार
  • गया में अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद, झारखंड का चालक गिरफ्तार

Bihar Crime : गोपालगंज में खेल खेल में जमकर हुई चाकूबाजी, युवक की हुई मौत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime : गोपालगंज में खेल खेल में जमकर चाकूबाजी किया गया. जिससे एक युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : गोपालगंज में खेल खेल में जमकर हुई चाकूबाजी, यु
युवक की हत्या - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले के मांझा थाना क्षेत्र के लोहिजरा गांव में कंचे के खेल-खेल में हुआ विवाद एक बड़ी वारदात में बदल गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया और चाकूबाजी में एक युवक की जान चली गई। मृतक मुज्जमिल अंसारी का 15 वर्षीय पुत्र अनवर अंसारी बताया गया है। जानकारी के मुताबिक गांव के ही दो युवक आपस में कंचे खेल रहे थे। इसी दौरान खेल के दौरान शुरू हुई कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। 

मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक ने गुस्से में आकर दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू सीधे उसके वाइटल पार्ट में जा लगा। घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोट लगने की वजह से उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

Diarch GO

पूरे मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ 2 सिधवलिया राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लोहिजरा गांव में कंचे खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की चाकूबाजी से मौत हो गई है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने यह भी कहा कि गांव की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। 

उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-सी बात को लेकर हुई इस घटना ने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट