LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

Bihar Crime News : गोपालगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने की युवक की हत्या, परिजनों ने पट्टीदारों पर लगाया आरोप

Bihar Crime News : गोपालगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने की युवक की

GOPALGANJ : गोपालगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। घटना थावे थाना क्षेत्र के गोपलामठ गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान राकेश सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 

मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि पट्टीदारों ने राकेश सिंह की हत्या कर शव को घर के भीतर छिपा दिया। जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों और परिजनों को हुई, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पर थावे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक के भाई के बयान के आधार पर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है और लोग दहशत में हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, परिजन आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट