LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar News: खुद को पश्चिम बंगाल का DSP बताने वाला शख्स निकला फर्जी, दो दिन पहले चाकू से पिता-पुत्र पर हुआ था हमला, अब आया नया मोड़

Bihar News:

बिहार पुलिस
बिहार में फर्जी डीएसपी - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के गोपालगंज ज़िले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जिस व्यक्ति पर चाकू से हमले की खबर आई थी और जिसने खुद को पश्चिम बंगाल का डीएसपी बताया था। वह फर्जी डीएसपी निकला है। मामला विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलुवन सागर गांव का है। जहां बुधवार देर शाम पिता-पुत्र पर चाकू से हमला किया गया। घायल शख्स का नाम अभिषेक गिरी और उनके पिता का नाम तारकेश्वर गिरी है।

बिहार में फर्जी डीएसपी का खुलासा 

सारण डीआईजी नीलेश कुमार ने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि अभिषेक गिरी पश्चिम बंगाल पुलिस में डीएसपी नहीं हैं, बल्कि उन्होंने झूठा परिचय देकर पुलिस को गुमराह किया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अभिषेक गिरी ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वे पश्चिम बंगाल में साइबर डीएसपी के पद पर तैनात हैं और छठ पूजा की छुट्टी में घर आए थे। 

Diarch GO

सब्जी खरीदने के दौरान चाकू से हमला

उन्होंने बताया था कि अपने पिता के साथ बाजार से सब्जी खरीदकर लौटने के दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हुई, जिसके बाद उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद दोनों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

खुद को बताया डीएसपी

इस बीच, मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मनमोहन गांव से भी गोलीकांड की खबर आई है। यहां बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गोपालगंज के फर्जी डीएसपी प्रकरण ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। जांच जारी है कि अभिषेक गिरी ने खुद को डीएसपी बताकर किस मकसद से यह झूठा दावा किया था।

NSIT
Nsmch