LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar News : गोपालगंज में आइसक्रीम फैक्ट्री के गैस टंकी में हुआ विस्फोट, मिस्त्री की मौके पर हुई मौत, इलाके में मची अफरा-तफरी

Bihar News : बिहार के गोपालगंज में आइसक्रीम फैक्ट्री के गैस टंकी में विस्फोट हो गया. इस घटना में मिस्त्री की मौके पर मौत हो गयी. वहीँ दो लोग जख्मी हो गए हैं.....पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज में आइसक्रीम फैक्ट्री के गैस टंकी में
गैस टंकी में विस्फोट - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज में आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस टंकी फटने से जहाँ एक मिस्त्री की मौत हो गयी। वही इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री की है। मृतक की पहचान अरुण पाल के रूप में हुई है। मृतक पश्मी बंगाल का रहने वाला था। यह मीरगंज के वार्ड नंबर 6 में  किराए के मकान में रहता था।

बताया जाता है कि आज शनिवार को मीरगंज थाना के लाइन बाजार स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में कुछ तकनीकी खराबी आ गयी। जिससे मरम्मत करने के लिए मीरगंज से मिस्त्री अरुण पाल को बुलाया गया। मिस्त्री के द्वारा गैस की टंकी में गैस भरने के दौरान अचानक गैस टंकी में जोरदार विस्फोट हो गया। जिससे अरुण पाल की मौके पर ही मौत हो गयी। 

Diarch GO

हालांकि हादसे के वक्त मौके पर मौजूद दूसरे मजदूर बाल-बाल बच गये। विस्फोट इतना तगड़ा था कि इसकी आवाज करीब दो किलोमीटर तक सुनाई दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अरुण पाल आइसक्रीम फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से इनकी मौत हो गयी।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट