LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar News: बिहार के इस जिले में बैन हुआ ऑर्केस्ट्रा, महिला डांसरों को जिला छोड़ने का आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News: बिहार के इस जिले में जिला प्रशासन ने ऑर्केस्ट्रा को पूरी तरह बैन कर दिया है। साथ ही उन्होंने महिला डांसरों को भी तत्काल जिला छोड़ने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश से महिला डांसरों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

orchestra programs
orchestra programs completely banned- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में 23 मई की रात शादी समारोह से दूल्हे के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा बुलाया गया था जिसमें शामिल युवकों ने दूल्हे का अपहरण कर लिया था। वहीं अब इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिला प्रशासन ने जिले में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रमों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने साफ किया है कि यदि इस आदेश को नहीं माना गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

जिले में ऑर्केस्ट्रा बैन 

दरअसल, घटना के बाद एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिले भर के थानों में ऑर्केस्ट्रा संचालकों की बैठक कराई गई। जिसमें साफ निर्देश दिए गए कि अब किसी भी शादी या सार्वजनिक आयोजन में ऑर्केस्ट्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही सभी संचालकों से बॉन्ड भरवाया गया, जिसमें कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपत्तिजनक गतिविधियों से दूर रहने की शर्तें शामिल हैं। प्रशासन ने बंगाल, ओडिशा और अन्य राज्यों से आयी महिला डांसरों को तत्काल गोपालगंज छोड़कर अपने गृह राज्य लौटने का निर्देश भी दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक उन्हें जिले में रुकने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

Diarch GO

बढ़ रही थी अश्लीलता और अव्यवस्था

पुलिस का मानना है कि ऑर्केस्ट्रा की आड़ में कई स्थानों पर अश्लील गीत, हर्ष फायरिंग, हथियारों का प्रदर्शन और यहां तक कि मानव तस्करी जैसे गंभीर मामले सामने आ रहे थे। जिससे समाज में गलत संदेश फैल रहा था। इसी कारण, सभी ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से बंद कर दिये गये हैं और पूरे मामले की सघन निगरानी की जा रही है।इस प्रतिबंध के बीच ऑर्केस्ट्रा से जुड़ी महिलाओं का दर्द भी सामने आया है। ऑर्केस्ट्रा संचालक अनु मिश्रा ने कहा कि, हम अपनी कला से आजीविका चलाते हैं। हमें अपराधी की तरह देखा जाना गलत है। वहीं डांसर रानी कुमारी भावुक होकर बोलीं कि, बैन लगने से बच्चों की पढ़ाई और घर चलाना मुश्किल हो जाएगा। बंगाल की रोमा चटर्जी ने अपील की कि, जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, सबको दोषी मानना अन्याय है।

एसपी का बयान

एसपी अवधेश दीक्षित ने स्पष्ट किया कि प्रशासन किसी के रोजगार या कला प्रदर्शन के खिलाफ नहीं है, लेकिन यदि किसी गतिविधि से कानून व्यवस्था प्रभावित होती है, तो सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि इस आदेश के बाद अब जिले में किसी भी सार्वजनिक या निजी कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा की अनुमति नहीं होगी। अन्य राज्यों से आयी सभी महिला कलाकारों को तत्काल अपने घर लौटने का भी निर्देश दिया गया है। सभी से शांति बनाए रखने और अनुशासन का पालन करने की शपथ ली गई।

NSIT
Nsmch