LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

School Bus Accident: स्कूली मासूमों की जिंदगी पर कहर, तेज़ रफ्तार बस को मारी टक्कर, स्कूल बस के परखच्चे उड़े, चीख-पुकार से गूंज उठा हाइवे

Gopalganj:एनएच-531 पर मीरगंज थाना क्षेत्र के छाप गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी एक बस और तेज़ रफ्तार यात्री बस के बीच भीषण टक्कर मार दी।

School Bus Accident
चीख-पुकार से गूंज उठा हाइवे- फोटो : reporter

Gopalganj: गोपालगंज  से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। एनएच-531 पर मीरगंज थाना क्षेत्र के छाप गांव के पास मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब स्कूली बच्चों से भरी एक बस और तेज़ रफ्तार यात्री बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

हादसा उस समय हुआ जब डीपी पब्लिक स्कूल, अमलोरी सरसर (सिवान) की बस मीरगंज से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तभी सिवान की ओर से आ रही एक बेकाबू बस ने सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल बस के परखच्चे उड़ गए और बस के शीशे-लोहे की चादरें बच्चों पर गिर पड़ीं। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने दौड़कर बच्चों को बस से बाहर निकाला।

Diarch GO

घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया है। राहत की बात यह है कि सभी घायल बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

हादसे की खबर मिलते ही मीरगंज पुलिस और हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दोनों दुर्घटनाग्रस्त बसों को जब्त कर लिया गया है और मामले की छानबीन शुरू हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यात्री बस काफी तेज रफ्तार में थी और गलत तरीके से ओवरटेक करने के चक्कर में यह भीषण टक्कर हुई।हादसे के बाद एनएच-531 पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, पुलिस हादसे के पीछे की असली वजह जानने में जुटी है और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों में गंभीर आक्रोश देखा जा रहा है और वे दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा