LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Bihar News:अचानक बदला उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का गोपालगंज दौरा स्थगित, थावे से अधिवेशन तक सब किया गया रद्द

Bihar News: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज प्रस्तावित गोपालगंज दौरा अपिरिहार्य कारणों के चलते अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया है।...

Deputy CM Samrat Choudhary s Gopalganj Visit Cancelled
अचानक बदला उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज प्रस्तावित गोपालगंज दौरा अपिरिहार्य कारणों के चलते अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया है। डिप्टी सीएम को आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में शामिल होना था, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले उनके दौरे के रद्द होने की सूचना प्रशासन को मिली, जिससे तैयारियों में जुटे अमले में हलचल मच गई।

तय कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से पटना से गोपालगंज आने वाले थे। यहां पहुंचकर वे सबसे पहले प्रसिद्ध मां थावे भवानी मंदिर में दर्शन-पूजन करते और इसके बाद गोपालगंज जिला मुख्यालय में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में भाग लेते। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। हेलीपैड से लेकर मंदिर परिसर, कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती कर दी गई थी।

Diarch GO

लेकिन कार्यक्रम से कुछ समय पहले ही प्रशासन को सूचना मिली कि डिप्टी सीएम का यह पूरा दौरा अपिरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत की सांस ली और सुरक्षा व्यवस्था को धीरे-धीरे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बैरिकेडिंग हटाई जा रही है और अतिरिक्त पुलिस बल को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है।

इस पूरे मामले पर गोपालगंज के सदर एसडीएम अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज गोपालगंज में कार्यक्रम निर्धारित था। उन्हें हेलीकॉप्टर से पटना से आना था और मां थावे भवानी के दर्शन के बाद अधिवेशन में शामिल होना था। लेकिन अब सूचना प्राप्त हुई है कि अपिरिहार्य कारणों से आज का पूरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। तैनात पुलिस बल और मजिस्ट्रेट को वापस किया जा रहा है। मंदिर में आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है।

NSIT
Nsmch

कार्यक्रम स्थगित होने के बाद मां थावे भवानी मंदिर परिसर को आम श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम स्थगन की सूचना दे दी गई है।

फिलहाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के गोपालगंज दौरे की नई तिथि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। प्रशासन का कहना है कि जैसे ही सरकार या उच्च स्तर से कोई नई जानकारी प्राप्त होगी, मीडिया और आम लोगों को तुरंत अवगत कराया जाएगा।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा