LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar Crime News : गोपालगंज में लापता हार्डवेयर व्यवसायी का मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Bihar Crime News : गोपालगंज में लापता हार्डवेयर व्यवसायी का शव पुलिस ने बरामद किया है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : गोपालगंज में लापता हार्डवेयर व्यवसायी का
लापता व्यवसायी का मिला शव - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज में लापता हार्डवेयर व्यवसाई का शव गंडक नदी से बरामद किया गया है। व्यवसायी शुक्रवार की सुबह से लापता था। उसके शव मिलने की सूचना जैसे ही मिली। इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बरौली के देवापुर की है। मृतक व्यवसायी की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के रवीश कुमार पटेल के रूप में की गई है। बताया जाता है कि 25 वर्षीय रवीश कुमार पटेल का बरौली के मिर्जापुर में लोहे के वेल्डिंग और हार्डवेयर का दुकान है। शुक्रवार की सुबह वह घर से दुकान के लिए निकला। लेकिन दिन भर जब उसका पता नहीं चला तो घरवालों ने हर जगह उसकी तलाश की। फिर देर शाम उसके गुमशुदगी की सूचना बरौली थाना को दी गई। 

मृतक के परिजनों का कहना है कि हर जगह उसकी तलाश की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। फिर आज सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि एक युवक का शव गंडक नदी में तैर रहा है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने युवक की पहचान रवीश कुमार पटेल के रूप में की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। 

Diarch GO

मृतक के पिता और भाई ने बताया कि पहले रवीश कुमार को दुकान से कही अनजान जगह बुलाया गया है। फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई है। हत्या करने के बाद उसके शव को गंडक नदी में फेका गया है। परिजनों का दावा है कि मृतक में शरीर में गंडक नदी में कई घंटे पड़े होने के बाद भी पानी नहीं गया था। इसका मतलब है कि उसको पहले हत्या की गई है। फिर शव को नदी में फेका गया है। परिजनों ने हत्या कांड की निष्पक्ष तरीके से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग की है। वही इस संबंध में एसडीपीओ 2 अभय कुमार रंजन ने बताया कि युवक का शव बरामद किया गया है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट