LATEST NEWS

  •  Hemant Soren Mother Death
  • Roopi Soren Demise: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का

  • प्रेम-प्रसंग में हुई थी 14 वर्षीय किशोर की हत्या: प्रेमिका और उसके माता-पिता में मिलकर घटना को दिया था अंजाम, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
  • प्रेम-प्रसंग में हुई थी 14 वर्षीय किशोर की हत्या: प्रेमिका और उसके माता-पिता में मिलकर घटना को दिया

  • CM Nitish Kumar Maner Visit
  • Maner News:नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक सूर्यदेव त्यागी की पत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

  • बिहार-झारखंड सीमा पर गया पुलिस और SSB को बड़ी सफलता: जंगल में ज़मीन के अंदर दबा हथियारों का जखीरा बरामद
  • बिहार-झारखंड सीमा पर गया पुलिस और SSB को बड़ी सफलता: जंगल में ज़मीन के अंदर दबा हथियारों का

  • कैमूर का चर्चित राजा हत्याकांड: बेल पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप, परिजनों ने डीएसपी से लगाई गुहार
  • कैमूर का चर्चित राजा हत्याकांड: बेल पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप,

Bihar News : साइबर अपराधियों की घिनौनी करतूत, शहीद मेजर की पत्नी का AI से बनाया अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया में किया वायरल

Bihar News : साइबर अपराधियों ने शहीद मेजर विनय नरवाल की पत्नी का फर्जी अश्लील विडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : साइबर अपराधियों की घिनौनी करतूत, शहीद मेजर की प
अश्लील वीडियो वायरल - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो तैयार कर उसे यूट्यूब पर शेयर किया गया है। इस मामले में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इन आरोपियों ने पहलगाम हमले में शहीद मेजर विनय नरवाल की पत्नी का चेहरा मॉर्फ कर, एक फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जहां गोपालगंज पुलिस और हरियाणा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने एआई टूल्स का दुरुपयोग करते हुए शहीद मेजर विनय नरवाल की पत्नी की तस्वीर को मॉर्फ कर, एक आपत्तिजनक अश्लील वीडियो तैयार किया। इस वीडियो को एक यूट्यूब चैनल पर इन लोगों के द्वारा अपलोड किया गया था। 

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी लंबे समय से इस तरह की साइबर गतिविधियों में संलिप्त थे और एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर कई फर्जी कंटेंट फैला रहे थे। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि हमने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यूट्यूब चैनल को ट्रैक किया और फिर हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिवाइसेज़ से कई डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं। आगे की जांच जारी है।

Diarch GO

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि उन्होंने कई और लोगों को टारगेट कर इस तरह के वीडियो बनाए हैं। फिलहाल पुलिस डिजिटल फॉरेंसिक जांच के ज़रिए इनके नेटवर्क और अन्य पीड़ितों की पहचान करने में जुटी है। यूट्यूब से भी उक्त चैनल को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ये घटना एक बार फिर यह चेतावनी देती है कि एआई जैसे आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल अगर गलत हाथों में जाए, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। अच्छी बात ये है कि पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी साजिश को वक्त रहते रोक लिया गया।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट