LATEST NEWS

  • RBI Repo Rate Hike
  • RBI Repo Rate Hike: आम आदमी को अब लोन महंगा-EMI बढ़ेगी , RBI ने रेपो रेट की बड़ी

  • Nishant Kumar Opposes Farakka Treaty
  • फरक्का संधि पर निशांत का तल्ख तेवर, बिहार के हित से समझौता नहीं... नहीं होने देंगे नवीनीकरण

  •  FIR Against Rahul- Priyanka Gandhi
  • राहुल-प्रियंका गांधी पर दर्ज हुआ FIR, अकाशवाणी भवन में घुसने को लेकर पुलिस ने दर्ज किया केस

  • Bihar Education
  • Bihar Education: बिहार के स्कूलों में अब मैथिली-भोजपुरी समेत 5 क्षेत्रीय भाषाओं की होगी पढ़ाई, दीपावली से पहले

  • Upendra Kushwaha
  • Bihar Politics: ‘पार्टी टूटने वाली है?’ सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज- भीड़ बहुत है पत्रकार जी, आपका

Bihar News : गोपालगंज मे BSF जवान की माँ को अपराधियों ने गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News : गोपालगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने घर में घुसकर बीएसएफ जवान की माँ को गोली मार दी. मौके पर ही उमकी मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज मे BSF जवान की माँ को अपराधियों ने गोल
महिला को मारी गोली - फोटो : SOCIAL MEDIA

GOPALGANJ : गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के पांडेय समईल गांव में देर रात सनसनीखेज वारदात हुई है। अज्ञात अपराधियों ने BSF के जवान के घर में घुसकर महिला की नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतका की पहचान सविता देवी, पति मुन्ना यादव के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर ऐंगल से मामले की जांच में जुटी है और हत्या के संभावित कारणों को लेकर कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। 

शुरुआती जांच में सीलबंद वाद-विवाद (सी-विवाद) और जमीन विवाद की आशंका सामने आ रही है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के पांडेय समईल गांव की है, जहां बीती रात गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहशत में है। यहां अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर सविता देवी को बेरहमी से गोलियों से भून डाला। घटना इतनी अचानक हुई कि परिवार के लोग संभल भी नहीं पाए। गोली लगते ही मौके पर ही सविता देवी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि “कल संध्या लगभग 6 बजे पांडेय समईल गांव में महिला की हत्या की सूचना मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

Diarch GO

शुरुआती जांच में सी-वाद एवं जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। अनुसंधान जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों की पूरी पुष्टि की जा सकेगी।” पुलिस संभावित आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करा कर रिपोर्ट का इंतजार, पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ जारी, पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के एंगल से जांच की जा रही है। 

मोबाइल कॉल डिटेल और आसपास के CCTV की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए टीम गठित की गयी है। फिलहाल हत्या के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जमीन विवाद को लेकर बड़ा एंगल पुलिस की नजर में है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही इस हत्या कांड का खुलासा कर दिया जाएगा और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट