LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Khelo India Youth Games 2025: पटना में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन, गया से 137 बौद्ध भिक्षु हुए रवाना

Khelo India Youth Games 2025: पटना में खेलो इंडिया यूथ गेम्स

GAYA : खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह में बौद्ध भिक्षु भी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है। बोधगया के अलग अलग बौद्धमठों से 137 भिक्षुओं को रवाना किया गया है। ये भिक्षु थेरवाद और महायान दोनों परंपराएं के है। बीटीएमसी के सचिव डा महाश्वेता महारथी,मुख्य भिक्षु चालिंदा,वरीय भिक्षु,डा मनोज,सचिव किरण लामा,भंते दीनानंद के अगुवायी में भिक्षुगण शनिवार को तीन वातानुकूलित बसों से पटना के लिए रवाना हुये।

गया के डीएम-सह-अध्यक्ष, बीटीएमसी डॉ. त्यागराजन एसएम ने बौद्ध भिक्षुओं की भागीदारी के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये भिक्षु बोधगया में स्थित भारत, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, कंबोडिया और तिब्बत के बौद्धमठ से आते हैं। उनकी भागीदारी से बिहार की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय मंच पर उजागर करने का लक्ष्य रखा गया है,जो ज्ञान की भूमि है और राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है। 

Diarch GO

दरअसल बिहार में 4 मई से 15 मई तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार सरकार, भारत सरकार, युवा मामले खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, फिट इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। खेलों इंडिया में 28 खेल विधाओं के 8,500 से अधिक युवा एथलीट भाग लेंगे। खेलों इंडिया का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया जाएगा।

गया से संतोष की रिपोर्ट