LATEST NEWS

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की पूण्य तिथि आज, लोजपा (आर) ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की पूण्य तिथि आज, लोजपा (आर) ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  • Patna Car Glass Broken Theft
  • पटना में दिनदहाड़े उचक्कों का दुस्साहस! महिला CO की कार का शीशा तोड़कर ऑफिशियल डोंगल व कैश चोरी

  • पीके का बड़ा बयान : चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवाल, व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत
  • पीके का बड़ा बयान : चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवाल, व्यवस्था में सुधार की सख्त

  • Patna cyber crime gang busted
  • Patna Cyber Fraud Case: अगमकुआं के फ्लैट्स में छापेमारी, 55 ATM और लाखों कैश के साथ दबोचे गए

  • अब नौकरी नहीं, अपना रोजगार करेंगे : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
  • अब नौकरी नहीं, अपना रोजगार करेंगे : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान

Bihar Politics: समृद्धि यात्रा के दौरान गोपालगंज सांसद पर भड़के सीएम नीतीश, भरे मंच से लगा दी क्लास, इसलिए ही दिल्ली....

Bihar Politics: सीएम नीतीश समृद्धि यात्रा के तहत गोपालगंज पहुंचे। जहां उन्होंने भरे मंच से गोपालगंज सांसद की क्लास लगा दी। सीएम नीतीश ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि जल्दी से जल्दी सब काम को कराइए।

सीएम नीतीश
सांसद पर भड़के सीएम नीतीश - फोटो : News4nation

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समृद्धि यात्रा पर हैं। सीएम नीतीश समृद्धि यात्रा के तहत मंगलवार को गोपालगंज पहुंचे। जहां उन्होंने जिलावासियों को करोड़ों की सौगात दी। इस दौरान सीएम नीतीश ने जनता को संबोधित करते हुए उन्हें अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई। सीएम नीतीश इस दौरान अपने सांसद को फटकार भी लगाते दिखें।

सीएम नीतीश ने सांसद की लगाई क्लास 

सीएम नीतीश सरकारी योजनाओं को लेकर जनता को जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान वो गोपालगंज सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन को खुले मंच से फटकार लगाई। सीएम नीतीश ने कहा कि क्या हम आपको इसलिए ही दिल्ली भेजे थे।आपको दिल्ली भेजा गया है ताकि आप केंद्र की योजनाओं को जमीनी स्तर पर यहां उतारें। दरअसल, सीएम नीतीश सोलर पैनल लगाने को लेकर आदेश दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने सांसद की क्लास लगा दी। \

Diarch GO

गोपालगंज में समृद्धि यात्रा

दरअसल, बिहार की सियासत में विकास और समीक्षा की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत गोपालगंज पहुंचे। इस दौरे को महज़ औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ज़मीनी हकीकत का जायजा लेने वाली सियासी कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बतरदेह बांध का निरीक्षण कर जल संसाधन और सिंचाई व्यवस्था की नब्ज़ टटोली। अधिकारियों से बांध की स्थिति, सुरक्षा और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी ली गई। 

24 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का लिया जायजा 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने 24 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इन स्टॉलों के जरिए सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप को प्रदर्शित किया गया था। नीतीश कुमार ने एक-एक स्टॉल पर रुककर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि विकास सिर्फ फाइलों में नहीं, बल्कि जनता तक पहुंचना चाहिए। सियासी भाषा में कहें तो यह गवर्नेंस की ग्राउंड रिपोर्ट लेने की कोशिश थी।

NSIT
Nsmch

अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी 

नीतीश कुमार ने बरौली प्रखंड स्थित निर्माणाधीन प्रखंड भवन का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री को विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि योजनाओं में देरी और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।