LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Bihar News : समृद्धि यात्रा के तहत गोपालगंज जायेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 3 सौ करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

Bihar News : समृद्धि यात्रा के क्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोपालगंज जायेंगे. जहाँ वे करीब 3 सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे......पढ़िए आगे

Bihar News : समृद्धि यात्रा के तहत गोपालगंज जायेंगे मुख्यमंत
गोपालगंज जायेंगे नीतीश कुमार - फोटो : SOCIAL MEDIA

GOPALGANJ : गोपालगंज जिले को विकास की ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रस्तावित समृद्धि यात्रा में गोपालगंज को सैकड़ों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोपालगंज जिले में 186 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और 134 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस तरह कुल मिलाकर करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर जिले को मिलने जा रहा है, जिसे लेकर जिलेवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 

बीजेपी एमएलसी राजीव कुमार सिंह उर्फ गप्पू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरा जिला उत्साहित है। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और तैयारी अब अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर भव्य इंतजाम किए जा रहे हैं। राजीव कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब-जब गोपालगंज आए हैं, तब-तब उन्होंने जिले पर विकास की विशेष कृपा बरसाई है। इस बार भी मुख्यमंत्री गोपालगंज को बड़ी सौगात देने आ रहे हैं, जिससे जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। 

Diarch GO

उन्होंने आगे बताया कि गोपालगंज के लिए एक मेडिकल कॉलेज की लंबे समय से मांग की जा रही है और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराया जाए। इसके साथ ही गोपालगंज को इंडस्ट्रियल पार्क की भी आवश्यकता है, जिससे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा हो सकें। जिलाधिकारी पवन कुमार सिंह की पहल पर जिले की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए जादवपुर दियारा क्षेत्र में लगभग 3000 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है, जिसे इंडस्ट्रियल पार्क के लिए सरकार को प्रस्ताव के रूप में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यदि यह योजना धरातल पर उतरती है तो आने वाले समय में 10 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा और करीब 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश संभव होगा। यह परियोजना गोपालगंज के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है और बिहार के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल पार्कों में से एक बन सकती है। 

इस बीच, मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिले की सियासी सरगर्मी भी तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के साथ-साथ शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सहित कई मंत्री और विधायक भी गोपालगंज पहुंचने वाले हैं। कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह दौरा गोपालगंज के विकास की दिशा में एक नया अध्याय लिखने वाला साबित हो सकता है। जिले को मिलने वाली ये योजनाएं न सिर्फ बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी, बल्कि रोजगार, निवेश और आर्थिक विकास के नए रास्ते भी खोलेंगी। गोपालगंजवासियों को अब बेसब्री से मुख्यमंत्री के आगमन और इस ऐतिहासिक सौगात का इंतजार है।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट