LATEST NEWS

  • गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले—‘कौवा कान ले गया’ के भ्रम में न रहें, UCC और SIR पर साधा निशाना
  • गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले—‘कौवा कान ले गया’ के भ्रम में न रहें, UCC और

  • Bihar MLC Election
  • बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 23 अक्टूबर को मतदाताओं को मिलेगा विशेष अवकाश

  • Rakesh Tikait
  • बिहार के किसानों को मिला राकेश टिकैत का साथ, सैटेलाइट सिटी पर सम्राट सरकार को चेतावनी... महापंचायत

  • Patna Police Operation Muskaan
  • Patna Police Mobile Recovery: 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 60 लाख के मोबाइल बरामद, SSP ने दी जानकारी

  • मनरेगा में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप : बिना काम कराए लाखों के गबन का दावा, जांच पर भी उठे सवाल
  • मनरेगा में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप : बिना काम कराए लाखों के गबन का दावा, जांच

Bihar News : गोपालगंज शहर के बीचोंबीच गुजरनेवाली छाड़ी नदी होगी अतिक्रमणमुक्त, डीएम ने दिया अधिकारियों को दिया निर्देश

Bihar News : गोपालगंज शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाली ऐतिहासिक छाड़ी नदी की बदहाल स्थिति को लेकर जिला प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज शहर के बीचोंबीच गुजरनेवाली छाड़ी नदी ह
अतिक्रमणमुक्त होगी छाड़ी नदी- फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाली छाड़ी नदी की बदहाल स्थिति को लेकर अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अतिक्रमण और कचरे से कराह रही छाड़ी नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए डीएम समीर सौरभ ने अधिकारियों को कार्रवाई का स्पष्ट निर्देश दिया है।

डीएम के निर्देश पर छाड़ी नदी की जमीन और उस पर हुए अतिक्रमण की पैमाइश के लिए पांच अमीनों की टीम गठित की गई है। टीम द्वारा हजियापुर, गोपालगंज और सरैया समेत अलग-अलग इलाकों में नदी की जमीन का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद नदी की जमीन पर पक्का अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया जाएगा और इसके बावजूद जमीन खाली नहीं करने वालों के खिलाफ बिहार लैंड एंक्रोचमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Diarch GO

छाड़ी नदी में अतिक्रमण के साथ-साथ कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे पानी का बहाव बाधित है और आसपास के इलाकों में जलजमाव एवं दुर्गंध की समस्या बनी हुई है। प्रशासन का लक्ष्य नदी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ इसकी साफ-सफाई और जल प्रवाह को भी बेहतर करना है।

वहीं सदर सीओ रजत कुमार बरनवाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सात अमीनों की टीम नदी की जमीन की पैमाइश कर रही है। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जाएगा और तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर कानून के तहत कार्रवाई करते हुए नदी की जमीन को खाली कराया जाएगा।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट