LATEST NEWS

  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी
  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी

  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा रिजल्ट, BTSC को जारी किया आदेश
  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा

  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा
  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा

  • Patna Police review meeting IG Jitendra Rana
  • पटना में कानून-व्यवस्था पर IG जितेंद्र राणा सख्त: हर 15 दिन में पुलिस अफसरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर
  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Crime News : गोपालगंज में कल से लापता बच्चे का तालाब में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime News : गोपालगंज में कल से लापता बच्चे का तलब में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी. घटना के परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : गोपालगंज में कल से लापता बच्चे का तालाब म
बच्चे का मिला शव - फोटो : SOCIAL MEDIA

GOPALGANJ  : गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। जब एक दिन से लापता सातवी क्लास के एक छात्र का शव पुलिस ने तालाब से बरामद किया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। छात्र की पहचान पिपरहिया गांव निवासी जगलाल महतो के 13 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। 

बताया जाता है कि 7वी क्लास के छात्र मनीष कुमार बीते बुधवार को सुबह 9 बजे अपने घर से उर्दू मकतब, पिपरहिया में पढ़ने के लिए गया था और वहाँ से लापता हो गया। देर शाम छात्र के परिजन  छात्र की इधर-उधर खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी जब मनीष का पता नहीं चला तो परिजनों ने बरौली थाना में छात्र के लापता होने का आवेदन दिया। आज बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने  गाँव के पास के तालाब में मनीष का शव तैरते देख इसकी सूचना पुलिस को दिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे परिजनों ने शव की पहचान मनीष कुमार के तौर पर की। 

Diarch GO

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में सिधवलिया प्रभारी एसडीपीयो कुमार सोमेश ने बताया कि बरौली थाना के पिपरहिया गाँव के जगलाल महतो के 13 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार का शव तालाब से बरामद हुआ है। पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहरहाल इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट