LATEST NEWS

  • Nishant Kumar Opposes Farakka Treaty
  • फरक्का संधि पर निशांत का तल्ख तेवर, बिहार के हित से समझौता नहीं... नहीं होने देंगे नवीनीकरण

  •  FIR Against Rahul- Priyanka Gandhi
  • राहुल-प्रियंका गांधी पर दर्ज हुआ FIR, अकाशवाणी भवन में घुसने को लेकर पुलिस ने दर्ज किया केस

  • Bihar Education
  • Bihar Education: बिहार के स्कूलों में अब मैथिली-भोजपुरी समेत 5 क्षेत्रीय भाषाओं की होगी पढ़ाई, दीपावली से पहले

  • Upendra Kushwaha
  • Bihar Politics: ‘पार्टी टूटने वाली है?’ सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज- भीड़ बहुत है पत्रकार जी, आपका

  • BJP Power Show in Patna
  • Bihar Politics: पटना में BJP का शक्ति प्रदर्शन, मिलर मैदान में ऑनलाइन जुड़े पीएम मोदी और नितिन

गोपालगंज में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: भाला से गोदकर बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

Bihar News : गोपालगंज जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। घटना में जहां एक बुजुर्ग की मौत हो गई है, वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल है.....

गोपालगंज में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: भाला से गोदकर बुज
गोपालगंज में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बुजुर्ग की मौत- फोटो : नमो नारायण मिश्रा

Gopalganj : जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्यारेपुर गांव में एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां किसी बात को लेकर उपजा आपसी विवाद अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। बेखौफ हमलावरों ने एक बुजुर्ग को भाला से गोदकर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस भीषण और हिंसक झड़प में दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद से पूरे प्यारेपुर गांव और आसपास के इलाके में भारी तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है।

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रुप

मिली जानकारी के अनुसार, प्यारेपुर गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना उग्र हो गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार निकल आए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने हिंसक रुख अपनाते हुए दूसरे पक्ष पर पारंपरिक हथियार भाला से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में एक बुजुर्ग बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Diarch GO

आधा दर्जन घायल लोगों की हालत चिंताजनक

इस खूनी संघर्ष में घायल हुए करीब आधा दर्जन अन्य लोगों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है। इधर, गांव में बुजुर्ग की मौत और इतनी बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने के बाद कोहराम मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय बैकुंठपुर थाना पुलिस भारी संख्या में पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और उग्र हो रहे हालात को किसी तरह नियंत्रित किया। गांव में दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए एहतियातन भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

वारदात के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में नजर आया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। हालांकि, पुलिस अभी तक इस खूनी संघर्ष के मुख्य और स्पष्ट कारणों का पता नहीं लगा सकी है। शुरुआती तफ्तीश और स्थानीय इनपुट के आधार पर इस पूरे मामले को पुरानी आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ-2 (SDPO-2) राजेश कुमार ने बताया कि बैकुंठपुर थाना अंतर्गत प्यारेपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। इस घटना के दौरान एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर काफी हिंसक तरीके से हमला किया गया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए चार उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया गया है और बाकी बचे आरोपियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की वैज्ञानिक व गहन जांच में जुटी है और अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट