LATEST NEWS

  •  Hemant Soren Mother Death
  • Roopi Soren Demise: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का

  • प्रेम-प्रसंग में हुई थी 14 वर्षीय किशोर की हत्या: प्रेमिका और उसके माता-पिता में मिलकर घटना को दिया था अंजाम, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
  • प्रेम-प्रसंग में हुई थी 14 वर्षीय किशोर की हत्या: प्रेमिका और उसके माता-पिता में मिलकर घटना को दिया

  • CM Nitish Kumar Maner Visit
  • Maner News:नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक सूर्यदेव त्यागी की पत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

  • बिहार-झारखंड सीमा पर गया पुलिस और SSB को बड़ी सफलता: जंगल में ज़मीन के अंदर दबा हथियारों का जखीरा बरामद
  • बिहार-झारखंड सीमा पर गया पुलिस और SSB को बड़ी सफलता: जंगल में ज़मीन के अंदर दबा हथियारों का

  • कैमूर का चर्चित राजा हत्याकांड: बेल पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप, परिजनों ने डीएसपी से लगाई गुहार
  • कैमूर का चर्चित राजा हत्याकांड: बेल पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप,

Bihar liquor smuggler: बिहार में शराबबंदी के दावे को खोखला करती तस्करों की चाल! गोपालगंज में चोरी की स्कॉर्पियो बरामद हुई 12 लाख 15 हजार रूपये की दारू

Bihar liquor smuggler: गोपालगंज और भोजपुर में बिहार पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त करते हुए स्कॉर्पियो और लग्जरी कार से शराब तस्करी करने वाले तस्करों को गिरफ्तार किया है। कुल जब्त शराब की कीमत लाखों में बताई गई है।

Bihar Police
Bihar Police- फोटो : social media

Bihar liquor smuggler: बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताते हुए शराब तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में गोपालगंज और भोजपुर जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की है, और तीन तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है।

स्कॉर्पियो से 2430 पैकेट देसी शराब जब्त

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 2430 पैकेट देसी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया गांव निवासी असलम के रूप में हुई है।

Diarch GO

कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम सारण नहर के पास नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन पर शक हुआ और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 54 कार्टन देसी शराब बरामद हुई, जो उत्तर प्रदेश में निर्मित ‘बंटी-बबली’ ब्रांड की थी।गौर करने वाली बात यह रही कि स्कॉर्पियो चोरी की निकली, जिसे तस्कर इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर उत्पाद अधिनियम और IPC की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस तस्कर के नेटवर्क की जांच में जुटी है।

लग्जरी कार से विदेशी शराब बरामद

भोजपुर जिले के नया भोजपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर एक सफेद रंग की क्रेटा कार आरा की ओर बढ़ रही है। तुरंत हरकत में आते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने पुलिस टीम के साथ NH-922 पर पुराना भोजपुर ओवर ब्रिज के पास चेकिंग शुरू कर दी।

NSIT
Nsmch

कुछ देर बाद एक लग्जरी क्रेटा कार को रोक कर तलाशी ली गई, जिसमें विदेशी शराब के कार्टन पाए गए। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया है।एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लिंक और सप्लाई चैन की जांच की जा रही है।

शराबबंदी के बावजूद बिहार में तस्करी का खेल जारी

बिहार सरकार ने पूर्ण शराबबंदी कानून लागू किया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद शराब तस्करी का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा। खासकर उत्तर प्रदेश सीमा से सटे जिलों में वाहनों की मदद से अवैध तरीके से शराब की ढुलाई हो रही है।