LATEST NEWS

  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी
  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी

  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा रिजल्ट, BTSC को जारी किया आदेश
  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा

  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा
  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा

  • Patna Police review meeting IG Jitendra Rana
  • पटना में कानून-व्यवस्था पर IG जितेंद्र राणा सख्त: हर 15 दिन में पुलिस अफसरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर
  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar News: बिहार में शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की लाश मिली, मौत को लेकर रहस्य कायम

Bihar News: गोपालगंज के माधवा टोला गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। 23 वर्षीय राजकुमारी देवी की शादी महज चार महीने पहले हुई थी। परिजन इसे संदेहास्पद मान रहे हैं, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर

Bihar News: बिहार में शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की लाश

गोपालगंज जिले के माधवा टोला गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय राजकुमारी देवी के रूप में हुई है, जिनकी शादी महज चार महीने पहले 27 नवंबर 2023 को हुई थी। राजकुमारी यूपी के देवरिया जिले के कोंहवलिया गांव निवासी मुनैब राजभर की बेटी थीं।

ससुराल में रहती थी अकेली, रात में आई मौत की खबर

मृतका के पति विदेश में मजदूरी करते हैं, जबकि वह अपने ससुराल में सास, ससुर और जेठानी के साथ रहती थीं। गुरुवार की रात उनके पिता को बेटी की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत ससुराल पहुंचे। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी।

मौत पर उठे सवाल, विवाद की आशंका

Diarch GO

मृतका के पिता का कहना है कि परिवार में किसी तरह की परेशानी नहीं थी, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने बताया कि ससुराल पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह मामला आत्महत्या है या फिर कुछ और।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

विजयीपुर थाना प्रभारी सुरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने कहा है कि शिकायत मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में फैली सनसनी, परिजन कर रहे न्याय की मांग

NSIT
Nsmch

इस घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में मातम पसरा हुआ है। परिजन इसे संदेहास्पद मानते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोग भी इस मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन परिजनों की शिकायत के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।