LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar Accident - सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी, प्रेग्नेंट पत्नी की हालत गंभीर

Bihar Accident - सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सीबीआई से कराने की मांग करनेवाले सुप्रीम कोर्ट के वकील की सड़क हादसे में मौत हो गई. जबकि प्रेग्नेंट पत्नी की हालत गंभीर है।

Bihar Accident - सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत
सुप्रीम कोर्ट के वकील की हादसे में मौत- फोटो : NEWS4NATION

Gopalganj - सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से कराने सहित 2023 में छपरा में जहरीली शराब से हुई 40 लोगों की मौत के मामले में पवन प्रकाश एनजीओ आर्यावर्त महासभा फाउंडेशन की ओर से केस लड़ चुके सुप्रीम कोर्ट के चर्चित वकील पवन प्रकाश पाठक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और ड्राइवर की हालत गंभीर है। बताया गया कि पवन प्रकाश की दो माह पहले शादी हुई थी और घायल पत्नी प्रेग्नेंट है। 

घटना गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास की है। बताया गया कि पवन प्रकाश पाठक (32) मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ कस्बा सगरी के रहने वाले थे और बेतिया में अपने ससुराल आए थे। यहां से वे किराए की कार से अपनी पत्नी के साथ गोरखपुर जा रहे थे। गोरखपुर से उन्हें बस से दिल्ली जाना था।

Diarch GO

बताया गया कि उन्हें ट्रेन से जाना था, लेकिन अंतिम समय पर ट्रेन कैंसिल हो गया,  जिसके बाद कैब से जाने का फैसला लिया गया। कैब से वह गोरखपुर जाते, जहां से बस से दिल्ली जाने का प्लान था। 

दो महीने पहले हुई थी शादी

पवन प्रकाश पाठक की शादी 2 महीने पहले बेतिया की ऋचा शांडिल्य (30) से हुई थी। गुरुवार को दोंगे की रस्म पूरी करने के बाद वे किराए की कार से गोरखपुर जा रहे थे। ऋचा शांडिल्य भी सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं। पवन प्रकाश का एक वीडियो भी सामने आया है इसमें वे विदाई से पहले पैरों में रंग लगवाते दिख रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी ऋचा शांडिल्य बैग पैक करते दिख रही हैं।

NSIT
Nsmch

पिता थे आर्मी के सूबेदार

पवन प्रकाश पाठक के पिता चंद्र प्रकाश पाठक आर्मी से रिटायर हो चुके हैं, वो सूबेदार थे। पवन के माता पिता फिलहाल पुणे में रहते हैं। पवन प्रकाश पाठक इकलौते बेटे थे और करीब 10 साल से सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील प्रैक्टिस कर रहे थे।

फिलहाल, बेतिया पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।