LATEST NEWS

  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी
  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी

  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा रिजल्ट, BTSC को जारी किया आदेश
  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा

  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा
  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा

  • Patna Police review meeting IG Jitendra Rana
  • पटना में कानून-व्यवस्था पर IG जितेंद्र राणा सख्त: हर 15 दिन में पुलिस अफसरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर
  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर

Gopalganj News: करंट लगे लोहे के गेट से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक को बचाने के चक्कर में दूसरे की भी गई जान

गोपालगंज के बंकी खाल गांव में लोहे के गेट में करंट उतरने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। जानिए कैसे एक महिला को बचाने की कोशिश में दूसरी महिला की भी जान चली गई।

 electric shock
electric shock- फोटो : social media

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र से सोमवार को एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई। बंकी खाल गांव में एक लोहे के गेट में करंट उतर जाने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा न केवल एक परिवार बल्कि पूरे गांव को मातम में डुबो गया।

कैसे हुआ हादसा?

घटना सुबह के वक्त की है जब दशरथ साह की पत्नी संजू देवी अपने घर के लोहे के मुख्य गेट को खोलने गईं। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि गेट में पहले से ही बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही उन्होंने गेट को छूआ, वे झटके से जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।यह हादसा यहीं खत्म नहीं हुआ।

Diarch GO

संजू देवी को गिरा हुआ देखकर पास से गुजर रही रीमा देवी, जो स्थानीय निवासी थीं, उनकी मदद के लिए दौड़ीं। लेकिन जैसे ही उन्होंने भी गेट को छूने की कोशिश की, वे स्वयं भी करंट की चपेट में आ गईं। और कुछ ही पलों में उनकी भी जान चली गई।

मृतकों की पहचान और पारिवारिक स्थिति

संजू देवी, जिनके पति दशरथ साह सूरत में मजदूरी करते हैं, अपने मायके बंकी खाल गांव में रह रही थीं।रीमा देवी, जो संजू को बचाने आई थीं, स्थानीय ग्रामीण समुदाय से थीं और दो बच्चों की मां थीं।इन दोनों महिलाओं की असामयिक मौत ने दो परिवारों को उजाड़ कर रख दिया और गांव में गहरा शोक छा गया है।

NSIT
Nsmch

गांव में शोक का माहौल, पुलिस जांच में जुटी

घटना की खबर मिलते ही गांव के मुखिया प्रतिनिधि और वार्ड सदस्य मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।स्थानीय प्रशासन द्वारा इस घातक करंट प्रवाह के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, संभावना है कि गलत वायरिंग या खुले तारों की वजह से गेट में करंट उतर आया हो, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।