LATEST NEWS

  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी
  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी

  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा रिजल्ट, BTSC को जारी किया आदेश
  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा

  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा
  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा

  • Patna Police review meeting IG Jitendra Rana
  • पटना में कानून-व्यवस्था पर IG जितेंद्र राणा सख्त: हर 15 दिन में पुलिस अफसरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर
  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग के आदेश से मची अफरा तफरी, 110 शिक्षकों पर गिरी गाज,24 घंटे के अंदर होगी कार्रवाई

Bihar Teacher News - ई शिक्षा कोष में हाजिरी बनाने मे लापरवाही बरतनेवाले 110 शिक्षकों पर एक्शन लिया और उन्हें 24 घंटे में अपना जवाब देने के लिए कहा है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनपर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग के आदेश से मची अफरा तफरी, 1

Gopalganj - ई-शिक्षा कोष ऐप पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही बरतना शिक्षकों को भारी पड़ गया है। शिक्षा विभाग ने एक साथ 110 शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया है। न सिर्फ उनका एक दिन का वेतन काट दिया गया, बल्कि उन्हें 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने का भी निर्देश दिया गया है।

एक ही प्रखंड के हैं सभी शिक्षक

हैरानी की बात है यह सभी शिक्षक जिले के कुचायकोट प्रखंड के अलग अलग विद्यालयों से जुडे हैं। बीईओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश के बाद भी कुछ शिक्षक इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। सोमवार को ई-शिक्षा कोष पर ऑनलाइन उपस्थिति की जांच में 110 शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं की थी।

Diarch GO

कुछ शिक्षकों ने समय के बाद अपनी हाजिरी बनाई थी। जांच-पड़ताल के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने ऐसे 110 शिक्षकों के एक दिन का वेतन स्थगित करते हुए उनसे 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि समय से स्पष्टीकरण नहीं देने वाले शिक्षकों के विरुद्ध आगे विभागीय कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी।

गौरतलब है कि विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने तथा शिक्षकों की समय से उपस्थिति को लेकर रजिस्टर में हाजिरी बनाने के साथ ही ई-शिक्षा कोष ऐप पर शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन हाजिरी लगाए जाने का निर्देश है। लेकिन इसके बावजूद भी लगातार एटेंडेंस में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आती है।

NSIT
Nsmch