LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

एक 'टिप' और 1.52 क्विंटल गांजा जब्त : पुलिस ने कैसे फेल किया तस्करों का 40 लाख का मास्टर प्लान?

गोपालगंज पुलिस ने बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव में छापेमारी कर एक घर से 40 लाख रुपये मूल्य का 1 क्विंटल 52 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और पूरे तस्करी नेटवर्क को खंगाल रही है।

एक 'टिप' और 1.52 क्विंटल गांजा जब्त : पुलिस ने कैसे फेल किया

Gopalganj - गोपालगंज पुलिस ने बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव में छापेमारी कर एक घर से 40 लाख रुपये मूल्य का 1 क्विंटल 52 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और पूरे तस्करी नेटवर्क को खंगाल रही है।

गुप्त सूचना पर एसपी ने बनाई विशेष टीम

गोपालगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव में एक घर के भीतर तस्करी के उद्देश्य से भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुएपुलिस अधीक्षक (SP) अवधेश दीक्षितने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बादसदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमारके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें बरौली थानाध्यक्ष एनिमा राणा और अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Diarch GO

घर में छापेमारी, 10 बड़े पैकेटों में मिला गांजा


विशेष टीम ने बतरदेह गांव पहुंचकर चिन्हित घर में सघन छापेमारी की। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम भगत के घर की तलाशी ली, जहाँ से करीब 10 बड़े पैकेट बरामद हुए। जब इन पैकेटों को खोला गया, तो पुलिस के होश उड़ गए। इनमें उच्च गुणवत्ता का गांजा भरा हुआ था।

NSIT
Nsmch

40 लाख रुपये आंकी गई अंतरराष्ट्रीय कीमत

जब्त किए गए गांजा का कुल वजन 1 क्विंटल 52 किलोपाया गया है। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपयेबताई जा रही है। मौके से पकड़े गए आरोपी राधेश्याम भगत से जब गांजे के स्रोतों के बारे में पूछताछ की गई, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं तार

सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि यह अवैध धंधा किसी बड़े नेटवर्क के जरिए संचालित हो रहा था। पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि यह खेप कहाँ से आई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था। पुलिस को शक है कि इस गिरोह के तार अन्य जिलों या राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।

पुलिस की चेतावनी: अपराधी जल्द होंगे सलाखों के पीछे

पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई के लिए टीम की सराहना की है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी से मिल रहे सुरागों के आधार पर जल्द ही इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रिपोर्ट: नमो नारायण मिश्रा