LATEST NEWS

  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी
  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी

  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा रिजल्ट, BTSC को जारी किया आदेश
  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा

  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा
  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा

  • Patna Police review meeting IG Jitendra Rana
  • पटना में कानून-व्यवस्था पर IG जितेंद्र राणा सख्त: हर 15 दिन में पुलिस अफसरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर
  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar news - शक्तिपीठ थावे दुर्गा मंदिर के विकास के लिए सरकार का प्लान तैयार, इतने करोड़ की राशि की मिली मंजूरी

Bihar news - शक्तिपीठ थावे दुर्गा मंदिर को पयर्टन के नजरिए से विकसित किया जा रहा है। मंदिर के आसपास नए कार्य कराए जा रहे है। जिसके लिए सरकार ने 30.34 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

Bihar news - शक्तिपीठ थावे दुर्गा मंदिर के विकास के लिए सरका

Gopalganj - बिहार सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास कर रहा है। जिसमें गोपालगंज के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शक्तिपीठ थावे दुर्गा मंदिर भी शामिल है। जिसको लेकर सरकार की तरफ से अब फंड भी जारी कर दिया गया है। इन पैसों का प्रयोग मंदिर और उसके आसपास के इलाकों का विकास किया जाएगा। जिनमें बेहतर सड़क सुविधा भी शामिल है। प्रशासन का कहना है कि इस साल के अंत तक मंदिर में बदलाव नजर आने लगेगा।

30 करोड़ 34 लाख मंजूर

जानकारी के अनुसार राज्य कैबिनेट से थावे मंदिर की संपर्क सह आंतरिक पथ निर्माण और अन्य कार्य के लिए 30 करोड़ 34 लाख 90 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इस राशि से मंदिर तक जाने वाली संपर्क पथ और आंतरिक पथ का निर्माण होगा। जिससे यहां हर साल आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। इसके पूर्व थावे को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए भव्य तोरण द्वार से लेकर मंदिर परिसर में परिक्रमा पथ के निर्माण की दिशा में भी कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। मंदिर के अन्य विकास कार्य पर सौ करोड़ से भी अधिक की राशि खर्च आने की संभावना है

Diarch GO

मंदिर के लिए बना मास्टर प्लान

थावे मंदिर का विकास हर स्तर पर किया जा रहा है। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर मास्टर प्लान के हिसाब से कार्य कराया जा रहा है। इस प्लान में मंदिर के ठीक पूर्वी इलाके में मौजूद तालाब के सुंदरीकरण के अलावा थावे जंगल में स्थित पुराने तालाब को भी भव्य बनाने का कवायद तेज कर दी गई है। ताकि यहां आने वाले भक्त मां की पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर की भव्यता का आनंद ले सकें।

मंदिर के इन जगहों का होगा विकास

थावे दुर्गा मंदिर जाने के पूर्व मुख्य सड़क पर मौजूद गोल चक्कर से लेकर मुख्य गेट, पार्किंग, मेला ग्राउंड, हनुमान मंदिर, विवाह भवन, वन क्षेत्र का इलाका, मुख्य दुर्गा मंदिर, मंदिर के ठीक सामने मौजूद तालाब, तालाब के लिए पुल, बच्चों के खेलने के लिए ग्राउंड आदि का का विकास किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

भक्त रहषु के मंदिर का भी होगा विकास

मंदिर के स्वरूप को भव्य बनाने के इस अभियान के बीच रहषु मंदिर का विकास करोड़ों रुपये की लागत से किया जा रहा है। ताकि थावे दुर्गा मंदिर आने वाले लोग भक्त रहषु के बारे में भी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।इसके अलावा रहषु मंदिर की ओर आने वाले पथ को भी चौड़ा करने तथा इस मंदिर के आसपास के अतिक्रमण को हटाने का अभियान भी इसमें शामिल है।

गोपालगंज सदर एसडीओ डा. प्रदीप कुमार ने बताया कि थावे दुर्गा मंदिर तथा इसके परिसर के विकास के का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके तहत थावे मंदिर की संपर्क सह आंतरिक पथ निर्माण और अन्य कार्य के लिए 30 करोड़ 34 लाख 90 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इस साल के अंत तक मंदिर परिसर में अपेक्षित बदलाव दिखेगा।