LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 23 अक्टूबर को मतदाताओं को मिलेगा विशेष अवकाश

  • Rakesh Tikait
  • बिहार के किसानों को मिला राकेश टिकैत का साथ, सैटेलाइट सिटी पर सम्राट सरकार को चेतावनी... महापंचायत

  • Patna Police Operation Muskaan
  • Patna Police Mobile Recovery: 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 60 लाख के मोबाइल बरामद, SSP ने दी जानकारी

  • मनरेगा में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप : बिना काम कराए लाखों के गबन का दावा, जांच पर भी उठे सवाल
  • मनरेगा में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप : बिना काम कराए लाखों के गबन का दावा, जांच

  • SIR के मुद्दे पर युवा राजद का प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त,पीएम और गृह मंत्री का फूंका पुतला
  • SIR के मुद्दे पर युवा राजद का प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त,पीएम और गृह मंत्री का फूंका पुतला

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले बड़ा कैश कनेक्शन! गोपालगंज में चाय दुकानदार के घर से 1 करोड़ रुपए बरामद

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले प्रदेश में बड़ा कैश कनेक्शन सामने आया है। गोपालगंज में चाय दुकानदार के घर से 1 करोड़ रुपए बरामद किया गया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

1 करोड़ बरामद
चाय दुकानदार के घर से 1 करोड़ बरामद- फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस और एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। शुक्रवार को राज्य के तीन जिलों गोपालगंज, भोजपुर और पटना में हुई बड़ी कार्रवाइयों ने चुनावी हलचल बढ़ा दी है। गोपनीय सूचना के आधार पर थावे थाना पुलिस और फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST) ने थावे विधानसभा क्षेत्र के कबिलासपुर गांव में छापा मारा। पुलिस ने संतोष प्रसाद के घर से बक्सों में रखे करीब 1 करोड़ रुपए नकद जब्त किए हैं। मौके से कई बैंक पासबुक भी मिली हैं।

चाय दुकानदार के घर से 1 करोड़ रुपए बरामद 

पुलिस के मुताबिक, इतनी बड़ी रकम कहां से आई और चुनाव से पहले कहां भेजी जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल संतोष प्रसाद और उनके परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संतोष प्रसाद गैस रिपेयरिंग का काम करते हैं जबकि उनका बेटा चाय की दुकान चलाता है। इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने भी निगरानी शुरू कर दी है।

Diarch GO

भोजपुर में बाइक की डिक्की से 50 लाख रुपए बरामद

दूसरी ओर, भोजपुर जिले के गांगी चेकपोस्ट पर स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। रूटीन चेकिंग के दौरान एक बाइक की डिक्की से करीब 50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया, जिसकी पहचान दीपक कुमार सिंह (निवासी — सकड़ी गांव, कोईलवर थाना) के रूप में हुई है। युवक ने दावा किया कि यह रकम एक हार्डवेयर कारोबारी की है लेकिन वह वैध स्रोत का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की छापेमारी

इधर, पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार के आवास और कार्यालय पर छापा मारा। कंकड़बाग के इंदिरा नगर स्थित घर और हज भवन के पास स्थित दफ्तर में करीब 4 घंटे तक छापेमारी चली। इस दौरान 7.5 लाख रुपए नकद और ज्वेलरी बरामद की गई। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई, जिसमें प्रारंभिक जांच में इंजीनियर की संपत्ति उनकी ज्ञात आय से 44% अधिक पाई गई है। सूत्रों के अनुसार, निगरानी टीम को उनके निवेश और संपत्ति से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं।

NSIT
Nsmch