LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

jansuraj candidate: प्रशांत किशोर की पहली सूची में बड़ा सरप्राइज!जन सुराज ने भोरे सीट से प्रीति किन्नर को उतारा चुनावी मैदान में, जानें कौन है वह

jansuraj candidate: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी ने गोपालगंज की रिज़र्व भोरे सीट से प्रीति किन्नर को उम्मीदवार बनाया है। प्रशांत किशोर की पहली सूची में यह फैसला सबको चौंकाने वाला रहा।

jansuraj candidate

jansuraj candidate: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party) ने एक ऐतिहासिक और साहसिक कदम उठाया है। गोपालगंज जिले की रिज़र्व भोरे विधानसभा सीट से पार्टी ने प्रीति किन्नर, जो तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) समुदाय से आती हैं, को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

यह घोषणा पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 9 अक्टूबर 2025 को की, जब उन्होंने बिहार चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।जन सुराज के इस फैसले ने न केवल राजनीतिक गलियारों को चौंकाया है बल्कि समाज में समावेशिता और सामाजिक समानता का संदेश भी दिया है।

Diarch GO

गोपालगंज में दो उम्मीदवारों का ऐलान, समर्थकों में खुशी की लहर

पहली सूची में जन सुराज पार्टी ने गोपालगंज विधानसभा सीट से प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शशि शेखर सिंहा को उम्मीदवार बनाया है,जबकि भोरे (आरक्षित) सीट से प्रीति किन्नर को टिकट दिया गया है।घोषणा के बाद स्थानीय समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।लोगों का कहना है कि प्रीति किन्नर लंबे समय से समाज सेवा में जुड़ी हैं और आम जनता के बीच उनकी पहचान एक दयालु, मददगार और ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में है।

प्रीति किन्नर की जीवन यात्रा

प्रीति किन्नर, जिनकी उम्र करीब 41 वर्ष है, मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा की रहने वाली हैं।वर्तमान में वे भोरे प्रखंड के कल्याणपुर में रहती हैं। उनकी शिक्षा आठवीं कक्षा तक हुई है, लेकिन सामाजिक कार्यों में उनकी भूमिका किसी शिक्षित समाजसेवी से कम नहीं रही।वर्ष 2008 से, प्रीति गरीबों और ज़रूरतमंदों की मदद कर रही हैं।उन्होंने अब तक 27 गरीब जोड़ों की शादी अपने खर्चे पर कराई है, और कोरोना काल के दौरान उन्होंने सैकड़ों परिवारों तक राशन और सहायता सामग्री पहुंचाई। प्रीति कहती हैं कि मैं हमेशा समाज की सेवा करती रही हूं। राजनीति में आकर मैं अपने समुदाय और गरीब वर्ग की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाना चाहती हूं।”

NSIT
Nsmch

तृतीय लिंग समुदाय से उम्मीदवार बनाना ऐतिहासिक कदम

जन सुराज पार्टी का यह फैसला बिहार की राजनीति में नया अध्याय जोड़ता है।यह पहली बार है जब पार्टी ने अपनी पहली सूची में ही थर्ड जेंडर समुदाय से किसी उम्मीदवार को टिकट दिया है।सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने इस चयन को सोच-समझकर किया है।उन्होंने कहा है कि प्रीति किन्नर का नाम यह दर्शाता है कि जन सुराज पार्टी “जन के हर वर्ग की आवाज़” बनना चाहती है। चाहे वह दलित, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक हो या तृतीय लिंग समुदाय।पहली सूची में पार्टी ने सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए 7 अनुसूचित जाति (SC) उम्मीदवार,17 अति पिछड़ा वर्ग (EBC) और 8 से 9 अल्पसंख्यक समुदायों से उम्मीदवार उतारे हैं।

भोरे विधानसभा सीट आरक्षित और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण इलाका

भोरे विधानसभा सीट (SC रिज़र्व) गोपालगंज जिले की उन महत्वपूर्ण सीटों में से एक है जहां जातीय और सामाजिक समीकरण चुनावी नतीजों को प्रभावित करते हैं।यह सीट लंबे समय से पारंपरिक दलों के प्रभाव में रही है, लेकिन इस बार जन सुराज पार्टी का नया प्रयोग वोटरों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

समाज सेवा से मिली पहचान

प्रीति किन्नर के समर्थक बताते हैं कि वे राजनीति में आने से पहले भीगरीबों की सहायता, अनाथ बच्चों की मदद और आपदा प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुँचाने के लिए जानी जाती थीं।उन्होंने हथुआ अनुमंडल के कई गाँवों में गरीब लड़कियों की शादी कराई और वृद्धजनों के इलाज में आर्थिक मदद दी।उनका मानना है कि समाज में बदलाव के लिए केवल सेवा नहीं, बल्कि नीतिगत शक्ति की भी ज़रूरत होती है,इसलिए उन्होंने राजनीति को अपना नया मंच चुना है।