LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar Crime News : बिहार में चुनाव से पहले करोड़ों की विदेशी शराब पुलिस ने किया बरामद, मौके से तस्कर को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बिहार में चुनाव से पहले करोड़ों की विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया है. इस मौके पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बिहार में चुनाव से पहले करोड़ों की विदेशी
करोड़ों की शराब बरामद - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेक पोस्ट, एनएच 27 पर गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में एक ट्रक से करीब 900 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक शराब की यह भारी खेप उत्तर प्रदेश से बिहार के मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी। तस्कर इतने शातिर थे कि शराब की पेटियों को छुपाने के लिए ट्रक में लोड किए गए रूई के बोरों के बीच रखा गया था। लेकिन पुलिस और उत्पाद विभाग की सख़्ती के आगे तस्करों की सारी चालाकी धरी की धरी रह गई। इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व उत्पाद पुलिस निरीक्षक सोनू कुमार ने किया। 

Diarch GO

यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा के निर्देश पर की गई। मौके पर उत्पाद विभाग की टीम और कुचायकोट थाना पुलिस ने मिलकर छापेमारी की और एक तस्कर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और चुनाव से पहले प्रशासन शराब की तस्करी व अवैध कारोबार पर लगातार नकेल कसने में जुटा है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी को चुनावी माहौल में पुलिस और प्रशासन की बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट