LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

असिस्टेंट मैनेजर पति की घटिया करतूत! बैंक मैनेजर पत्नी से मांगा दहेज, नहीं मिलने पर मारपीट कर भगाया

बिहार ग्रामीण बैंक की मैनेजर अंकिता कुमारी को दहेज के लिए ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। असिस्टेंट मैनेजर पति ने मांगी कार और घर, न मिलने पर दी तलाक की धमकी। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

असिस्टेंट मैनेजर पति की घटिया करतूत! बैंक मैनेजर पत्नी से मा

Gopalganj  - बिहार ग्रामीण बैंक, गोपालगंज में मैनेजर के पद पर कार्यरत अंकिता कुमारी को शादी के मात्र पांच महीने बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया है। अंकिता के पति सुमित कुमार वर्णवाल भी इंडियन बैंक, देवघर में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थापित हैं। अंकिता की शिकायत पर गोपालगंज के महिला थाना में पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

शादी के बाद खुला घर का राज और लाखों का लेनदेन

अंकिता कुमारी की शादी 12 जुलाई 2024 को धनबाद में सुमित कुमार से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के वक्त उनके पिता ने सुमित और उनकी चचेरी सास के खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे, साथ ही 18 लाख के आभूषण और स्वागत में 10 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी से पहले जिस घर को लड़के का बताया गया था, वह असल में उनके चचेरे ससुर का निकला। वास्तविकता में पति का पैतृक घर धनबाद के केन्हुआ में है, जो खंडहरनुमा और रहने लायक नहीं है।

Diarch GO

हनीमून से लौटते ही 'टाटा अल्ट्रोज' की मांग

हनीमून से अंडमान निकोबार से लौटने के बाद ही ससुराल वालों का असली चेहरा सामने आ गया। पति सुमित, सास मीना देवी और चचेरे ससुराल वालों ने अंकिता पर दबाव बनाया कि वह अपने पिता से दहेज में टाटा अल्ट्रोज कार और धनबाद में एक घर खरीद कर देने की मांग करे। जब अंकिता ने इससे इनकार किया, तो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा और अंततः 15 दिसंबर 2024 को मारपीट कर उसे घर से भगा दिया गया।

NSIT
Nsmch

तलाक और दूसरी शादी की धमकी

पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने गोपालगंज (अंकिता के कार्यस्थल) आकर भी हंगामा किया और बदतमीजी की। सुमित ने धमकी दी है कि यदि उसे दहेज में घर और कार नहीं मिली, तो वह अंकिता को तलाक देकर दूसरी शादी कर लेगा। पीड़िता के पिता ने कई बार समझौते और संबंध सुधारने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अपनी दहेज की मांग पर अड़े हुए हैं।

पुलिस की कार्रवाई और सबहेड

महिला थानाध्यक्ष श्यामली कमल ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर नगर के नया बाजार वार्ड नौ निवासी अंकिता कुमारी के ससुराल वालों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में पति सुमित कुमार वर्णवाल, सास मीना देवी, जेठ अमित कुमार वर्णवाल, चचेरे ससुर कुंदन वर्णवाल और चचेरी सास बीना देवी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश बना रही है।