LATEST NEWS

  • Police Didi : बिहार में ‘पुलिस दीदी’ से बदला माहौल, अबतक 790 मनचलों पर हुई कार्रवाई, छात्राएं बोली-बड़ी बहन हमारी सुरक्षा में
  • Police Didi : बिहार में ‘पुलिस दीदी’ से बदला माहौल, अबतक 790 मनचलों पर हुई कार्रवाई, छात्राएं बोली-बड़ी

  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी
  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी

  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा रिजल्ट, BTSC को जारी किया आदेश
  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा

  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा
  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा

  • Patna Police review meeting IG Jitendra Rana
  • पटना में कानून-व्यवस्था पर IG जितेंद्र राणा सख्त: हर 15 दिन में पुलिस अफसरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

Bihar News : गोपालगंज में इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : गोपालगंज में इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी का फ

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्र लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र पिपरिया गांव का सुन्दरम कुमार बताया गया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन मामले में जांच चल रही है। 

घटना विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज की है। बताया जाता है कि लखीसराय का सुन्दरम कुमार विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया स्थित कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। सोमवार की सुबह सुन्दरम ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। छात्र के साथ पढ़ने वाले अन्य छात्रों ने घटना जानकारी कॉलेज प्रबंधन को दी। छात्र की आत्महत्या की खबर सुनते ही पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

Diarch GO

इंजीनियरिंग के छात्र की खुदकुशी की सुचना मिलते ही पुलिस ने पूरे कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है। वही फोरेंसिक टीम भी पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। सायबर डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ अवंतिका दिलीप कुमार ने बताया कि एक इंजीनियरिंग के छात्र ने कमरे में छत के पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट