LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar News : बिहार में युवती की खुदकुशी के बाद मंगेतर का पेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar News : बिहार में युवती की ख़ुदकुशी के बाद उसके मंगेतर का शव पेड़ से लटकता बरामद किया गया है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में युवती की खुदकुशी के बाद मंगेतर का पेड़
मंगेतर का मिला शव - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शादी तय होने के बाद एक युवती ने आत्महत्या कर ली, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। अगली सुबह उसी युवती के मंगेतर का शव पेड़ से लटकता मिला। पूरा मामला हैरान करने वाला है, जिससे इलाके में मातम व गहमागहमी का माहौल है।

बताते चलें की गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बतरहा गांव में एक के बाद एक दो लाशों ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। बीती रात इस गांव की एक युवती ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि लड़की की शादी तय हो चुकी थी, और उसका मंगेतर ही उसे लगातार मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था। परिवार वालों ने यह भी आरोप लगाया कि मंगेतर शादी को लेकर दबाव बना रहा था, जिससे लड़की तनाव में थी। घटना की सूचना मिलते ही श्रीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। आज सुबह एक और चौंकाने वाली खबर आई। उसी युवती का मंगेतर, जिसका नाम फिलहाल सामने नहीं आया है, उसका शव गांव के समीप एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। शव उसके घर से थोड़ी ही दूरी पर बरामद हुआ। लड़के के परिजनों ने इस मौत को आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार दिया है।

Diarch GO

उनका साफ आरोप है कि युवती के परिजनों ने बदले की भावना से युवक की हत्या की, और फिर शव को पेड़ से लटका दिया। अब पूरा मामला उलझ गया है और गांव में सनसनी के साथ दहशत का माहौल है। हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया - "श्रीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बतरहा गांव में बीती रात एक लड़की की आत्महत्या की सूचना मिली थी। आज उसी स्थान से कुछ ही दूरी पर एक युवक का भी शव पेड़ से लटका हुआ मिला है।

प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। दोनों की शादी तय हो चुकी थी और बातचीत भी चल रही थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्राप्त आवेदन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसे साझा किया जाएगा।"

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट