LATEST NEWS

  • Patna High Court
  • Patna High Court: मेडिकल लीव पर गए अफसर को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी रद्द कर बहाली का

  •  Bhai Virendra
  • भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला: ‘JDU में आग लग चुकी है, अब पार्टी नाम की कोई चीज नहीं

  • Patna High Court
  • Patna High Court: अपराध पर हाईकोर्ट का हथौड़ा,पार्क बने नशे के अड्डे, निगम-पुलिस को लगाई कड़ी फटकार

  • RBI Repo Rate Hike
  • RBI Repo Rate Hike: आम आदमी को अब लोन महंगा-EMI बढ़ेगी , RBI ने रेपो रेट की बड़ी

  • Nishant Kumar Opposes Farakka Treaty
  • फरक्का संधि पर निशांत का तल्ख तेवर, बिहार के हित से समझौता नहीं... नहीं होने देंगे नवीनीकरण

Bihar Election 2025 : गोपालगंज में चार प्रत्याशियों पर प्रशासन की विशेष निगरानी, डीएम ने बनाई स्पेशल विजिलेंस टीम, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर

Bihar Election 2025 : गोपालगंज में चार प्रत्याशियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इसमें अमरेन्द कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे भी शामिल हैं.......जानिए वजह

Bihar Election 2025 : गोपालगंज में चार प्रत्याशियों पर प्रशा
प्रत्याशियों पर नजर - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज में चुनावी सरगर्मी के बीच प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिले के चार प्रत्याशियों पर विशेष निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन ने स्पेशल विजिलेंस टीम गठित की है। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि इन प्रत्याशियों की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाएगी ताकि आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा सके। वहीँ किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि की संभावना न रहे। सूत्रों के अनुसार, जिन चार प्रत्याशियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उनमें - कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे,  उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण प्रसाद, बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी प्रेमशंकर यादव और उनके प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश कुमार तिवारी शामिल हैं। 

इन चारों प्रत्याशियों पर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है। निगरानी के लिए बनाई गई व्यवस्था प्रत्येक प्रत्याशी के साथ एक दंडाधिकारी, एक पुलिस पदाधिकारी, एक वीडियोग्राफी टीम और एक स्पेशल वाहन तैनात किया गया है। यह टीम प्रत्याशी की हर मूवमेंट पर नजर रखेगी - चाहे वह जनसंपर्क यात्रा हो, सभा हो या निजी कार्यक्रम। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने स्पष्ट कहा की “जहां-जहां ये प्रत्याशी जाएंगे, वहां टीम उनके साथ मौजूद रहेगी। प्रशासन का मकसद सिर्फ और सिर्फ निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराना है। किसी भी स्तर पर आचार संहिता उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 

Diarch GO

जिला प्रशासन की यह पहल बताती है कि गोपालगंज में चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। सभी चेकपोस्ट, एसएसटी और एफएसटी टीमें, फ्लाइंग स्क्वाड, और इंटेलिजेंस यूनिट लगातार सक्रिय हैं। डीएम ने बताया कि जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के मूवमेंट, जनसभाओं और प्रचार अभियानों की वीडियोग्राफी की जा रही है। साथ ही, सभी राजनीतिक दलों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करें। विजिलेंस टीम की भूमिका ये टीमें न केवल निगरानी करेंगी, बल्कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। यदि किसी प्रत्याशी या उनके समर्थक द्वारा पैसे, शराब, या किसी अन्य माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है, तो उस पर त्वरित कार्रवाई होगी। 

निष्पक्षता पर प्रशासन का फोकस गोपालगंज जिला प्रशासन का कहना है कि उनका लक्ष्य है कि मतदान शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हो। इसके लिए हर स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है - ब्लॉक स्तर से लेकर जिला नियंत्रण कक्ष तक। स्पेशल विजिलेंस टीम की तैनाती के साथ यह साफ है कि गोपालगंज प्रशासन इस बार चुनाव में किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगा। चार प्रमुख प्रत्याशियों पर विशेष नजर के साथ अब जिले की राजनीतिक हलचल पर पूरा ध्यान प्रशासनिक अधिकारियों का केंद्रित हो गया है।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट