LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Bihar News: गोपालगंज में सीएम की प्रगति यात्रा से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन , डीएम-एसपी ने बरौली में कसा शिकंजा, हर इंतजाम की हुई सख्त परख

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए प्रशासन ने मैदानी मोर्चा संभाल लिया है।...

Administration on Alert Ahead of CMs Pragati Yatra in Gopalg
सीएम की प्रगति यात्रा से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन- फोटो : reporter

Bihar News:  गोपालगंज से इस वक्त विकास, प्रशासनिक मुस्तैदी और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी अहम खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए प्रशासन ने मैदानी मोर्चा संभाल लिया है।

इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने संयुक्त रूप से बरौली प्रखंड क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण स्थलों का सघन निरीक्षण किया और तैयारियों की जमीनी हकीकत को कसौटी पर परखा। बरौली में आज प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं और हर स्तर पर सख्ती और सतर्कता देखने को मिली।

Diarch GO

संयुक्त निरीक्षण की शुरुआत बिस्कोमान परिसर में बने हेलीपैड से हुई। यहां डीएम और एसपी ने हेलीपैड की मजबूती, सुरक्षा घेरा, फायर सेफ्टी, आपातकालीन व्यवस्था और लैंडिंग से जुड़ी सभी तकनीकी बिंदुओं की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

इसके बाद अधिकारियों ने बरौली प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां प्रशासनिक व्यवस्थाओं, बैठक कक्ष, अधिकारियों की तैनाती और आपसी समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को चेताया कि फाइलों में नहीं, बल्कि मैदान में दिखे तैयारी।

NSIT
Nsmch

निरीक्षण का अगला पड़ाव रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरौली, जहां संचालित जीविका दीदियों की रसोई का भी जायजा लिया गया। स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, दवाओं की स्थिति और भोजन की गुणवत्ता की कड़ी जांच की गई। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने कहा, “मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा जिले के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें, किसी भी स्तर पर कमी नहीं होनी चाहिए।”

वहीं एसपी अवधेश दीक्षित ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर साफ कहा कि विधि-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, वीआईपी सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा