LATEST NEWS

  • Bihar Revenue Courts Go Online
  • Bihar Land Dispute: राजस्व विभाग में ऑफलाइन का खेल खत्म, फर्जीवाड़े पर कसा शिकंजा, नियम तोड़े तो अफसरों

  • Patna Siren: पटना में आज इतने बजे बजेगा इमरजेंसी सायरन, आवाज सुनकर न हों परेशान, अफवाहों से बचें
  • Patna Siren: पटना में आज इतने बजे बजेगा इमरजेंसी सायरन, आवाज सुनकर न हों परेशान, अफवाहों से बचें

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी मंगल की कृपा, तुला-मकर के लिए भी शुभ संकेत

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,इन 18 जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, तेज हवा

  • illegal clinic sealed in Jamui
  • Jamui News: अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का चाबुक,डॉ. शालिनी के बाद अब SDM की छापेमारी के बाद GP

गोपालगंज में अवैध शराब पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 75 लाख की जब्त शराब पर चला बुलडोजर

गोपालगंज जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीएम के आदेश पर तकरीबन 75 लाख के जब्त शराब पर बुलडोजर चला का नष्ट किया गया है.....

गोपालगंज में अवैध शराब पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 75 लाख की
75 लाख की जब्त शराब पर प्रशासन का चला बुलडोजर- फोटो : नमो नारायण मिश्रा

Gopalganj : जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने एक बड़ी दंडात्मक कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिलाधिकारी (डीएम) के स्पष्ट निर्देश पर पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त मौजूदगी में जब्त की गई भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब का विनष्टिकरण कराया गया। यह पूरी कार्रवाई जिले के सीमावर्ती कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर अंजाम दी गई।

डीएम के निर्देश पर तैनात दंडाधिकारी की निगरानी में हुई कार्रवाई

उत्पाद विभाग द्वारा निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए विभिन्न छापों और अभियानों के दौरान पकड़ी गई शराब को नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई डीएम के आदेश से नियुक्त दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट), उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। जेसीबी और बुलडोजर चलाकर हजारों लीटर शराब को मौके पर ही बहाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

Diarch GO

कुल 71 मामलों में जब्त की गई थी 9,352 लीटर देशी-विदेशी शराब

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, यह शराब उत्पाद थाना और जिले के विभिन्न थानों द्वारा दर्ज किए गए कुल 71 कांडों में जब्त की गई थी। विनष्ट की गई शराब में कुल 9,352 लीटर देशी और विदेशी शराब शामिल थी। जांच और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही इस पूरी खेप को नष्ट करने की अनुमति दी गई थी।

NSIT
Nsmch

नष्ट की गई शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रुपये

मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि गोपालगंज में अवैध शराब के सिंडिकेट को खत्म करने के लिए पुलिस और उत्पाद टीम लगातार प्रयासरत है। उन्होंने पुष्टि की कि विभिन्न पुलिस थानों और उत्पाद विभाग द्वारा जब्त कर नष्ट की गई इस पूरी शराब की कुल अनुमानित बाजारू कीमत लगभग 75 लाख रुपये है।

तस्करों और शराब माफियाओं के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा अभियान

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने स्पष्ट किया कि अंतरराज्यीय सीमा पर चौकसी बढ़ाते हुए शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और तस्करी में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शराबबंदी को पूरी तरह लागू करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के विशेष विनष्टिकरण अभियान चलाए जाते रहेंगे।

नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट