LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,इन 18 जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, तेज हवा बढ़ाएगी परेशानी

Bihar Weather:बिहार में मानसून के अंतिम दौर के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।...

Bihar Weather

Bihar Weather:बिहार में मानसून के अंतिम दौर के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 6 से 8 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। खासकर 6 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका जताई गई है। मौसम के इस बदले मिजाज ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी  6 अक्टूबर को गया, पटना, सिवान, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, भागलपुर और लखीसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ मेघगर्जन और बिजली चमकने की भी संभावना है। तेज हवाओं के चलते खुले इलाकों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

Diarch GO

राजधानी पटना की बात करें तो 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश और बादलों की वजह से तापमान में नरमी देखने को मिल सकती है।

7 अक्टूबर को मौसम का असर उत्तर बिहार के साथ राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में भी देखने को मिलेगा। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलग-अलग इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

NSIT
Nsmch

8 अक्टूबर को मौसम का असर और ज्यादा जिलों में दिखाई दे सकता है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है।मौसम के इस मिजाज को देखते हुए किसानों और आम लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। आंधी के दौरान पेड़, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। मानसून की विदाई से पहले बारिश का यह दौर बिहार के कई इलाकों में मौसम का रंग फिर बदल सकता है।