LATEST NEWS

  • Upendra Kushwaha
  • Bihar Politics: ‘पार्टी टूटने वाली है?’ सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज- भीड़ बहुत है पत्रकार जी, आपका

  • BJP Power Show in Patna
  • Bihar Politics: पटना में BJP का शक्ति प्रदर्शन, मिलर मैदान में ऑनलाइन जुड़े पीएम मोदी और नितिन

  • Chhath Rush Train
  • Bihar Train Ticket: त्योहार पर घर लौटना हुआ मुश्किल, ट्रेन में नो रुम, फ्लाइट का किराया 3

  • Vaishali STF Team Attacked
  • Bihar Crime: बिहार में STF पर भीड़ ने किया हमला, 4 जवान घायल, हथियार छीनने की कोशिश,फायरिंग

  • Bihar BJP
  • Bihar BJP: पटना में आज BJP का शक्ति प्रदर्शन, सुबह मोदी का डिजिटल संबोधन, शाम को गांधी मैदान

Bihar Police News : बिहार में लापरवाही पुलिस पदाधिकारियों पर हुई कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से किये गए सस्पेंड, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

Bihar Police News : कार्य के प्रति अनुशासनहीनता को लेकर बिहार में 3 पुलिस पदाधिकारियों पर गाज गिरी है. तत्काल प्रभाव से उन पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है......पढ़िए आगे

Bihar Police News : बिहार में लापरवाही पुलिस पदाधिकारियों पर
पुलिस पदाधिकारियों पर गिरी गाज - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले के तीन पुलिस पदाधिकारियों को एक साथ सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें मोहम्मदपुर थाना के थानाध्यक्ष राजाराम कुमार, नगर थाना के केस इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर संग्राम सिंह और पुलिस पदाधिकारी लंकेश कुमार पांडा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, इन सभी पदाधिकारियों पर थाना में जब्त किए गए सामान की सुरक्षा और देखभाल में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। इसके साथ ही इन पर कार्य के प्रति अनुशासनहीनता जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। 

गोपनीय सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान यह पाया गया कि मोहम्मदपुर थाना परिसर में जब्त किए गए सामानों की सही ढंग से न तो सूची तैयार की गई थी और न ही उनका सुरक्षित तरीके से भंडारण किया गया था। वहीं नगर थाना के केस आईओ संग्राम सिंह पर भी महत्वपूर्ण केस में लापरवाही बरतने और साक्ष्यों के रखरखाव में चूक करने के आरोप हैं। लंकेश कुमार पांडा पर भी थाने में अपने दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता और विभागीय अनुशासन को नजरअंदाज करने के आरोप साबित हुए हैं। इन सब बातों को गंभीरता से लेते हुए गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने तत्काल प्रभाव से तीनों पदाधिकारियों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस महकमे में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाने में जब्त सामानों की देखरेख, दस्तावेजी प्रक्रिया और साक्ष्य की सुरक्षा पुलिसिंग का अहम हिस्सा है और इसमें चूक करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

Diarch GO

इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य थानों में भी हलचल मच गई है। सभी थानाध्यक्षों और केस आईओ को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने थानों में जब्त सामान की नियमित जांच करें और उसकी पूरी सूची तैयार करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज और केस संबंधित साक्ष्य सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संग्रहित हों। सूत्रों का यह भी कहना है कि आने वाले दिनों में अन्य थानों में भी निरीक्षण की कार्रवाई की जाएगी और जहां भी लापरवाही या गड़बड़ी पाई जाएगी, वहां पर भी जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। तीन पुलिस पदाधिकारियों का एक साथ निलंबन यह दर्शाता है कि गोपालगंज पुलिस प्रशासन अब लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगा। एसपी की इस सख्त कार्रवाई को एक कड़ा संदेश माना जा रहा है कि पुलिस बल में जवाबदेही और अनुशासन सबसे अहम प्राथमिकता है।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट