LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

गोपालगंज में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो को कुचल कर फरार, पीछे पीछे आ रही सर्किल इंस्पेक्टर की गाड़ी पर उतरा लोगों का गुस्सा, लगाई आग

गोपालगंज में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो को कुचल कर फरार, पीछे पीछ

Gopalganj - गोपालगंज शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साधु चौक के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसके बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन लोगों को रौंद दिया और फरार  हो गया। वहीं इस स्कॉर्पियो के ठीक पीछे सर्किल इंस्पेक्टर की गाड़ी थी। लोगों को लगा उसकी गाड़ी से हादसा हुआ है। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। वारदात के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस स्थिति क ो नियंत्रित करने में जुटी है। 

घटना और मृतक की पहचान

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार शाम की है। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन लोगों को रौंद दिया और फरार  हो गया। वहीं इस स्कॉर्पियो के ठीक पीछे सर्किल इंस्पेक्टर की गाड़ी थी। लोगों को लगा उसकी गाड़ी से हादसा हुआ है। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। वारदात के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस स्थिति क ो नियंत्रित करने में जुटी है।घायलों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन वह स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद, वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क उठा।

Diarch GO

आक्रोशित भीड़ ने पुलिस वाहन फूंका

हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग साधु चौक पर जमा हो गए। लोगों में पुलिस की लापरवाही और घटना के बाद कर्मियों के भाग जाने को लेकर भारी आक्रोश था। भीड़ ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

NSIT
Nsmch

गुस्साई भीड़ ने पास खड़े दुर्घटनाग्रस्त पुलिस वाहन को घेर लिया और उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते पुलिस की गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।

पुलिस बल तैनात, स्थिति नियंत्रण में लाने का प्रयास


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, गोपालगंज के कई थानों की पुलिस और वरीय अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। भीड़ को तितर-बितर करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी आक्रोशित लोगों को शांत कराने और शव को हटाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि यातायात को बहाल किया जा सके।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि लापरवाह पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। खबर लिखे जाने तक, साधु चौक पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, लेकिन पुलिस स्थिति को नियंत्रण में लाने का लगातार प्रयास कर रही है।

रिपोर्ट - नमो नारायण मिश्रा