LATEST NEWS

  • illegal clinic sealed in Jamui
  • Jamui News: अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का चाबुक,डॉ. शालिनी के बाद अब SDM की छापेमारी के बाद GP

  • corrupt asi suspended by ssp kantesh kumar mishra
  • Muzaffarpur Crime News: रिश्वत मांगने के आरोप में ASI निलंबित, SSP कांतेश कुमार मिश्रा का सख्त एक्शन

  • शर्मनाक : 6 साल की मासूम से 65 वर्षीय रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • शर्मनाक : 6 साल की मासूम से 65 वर्षीय रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

  • पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गले और शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
  • पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गले और शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

  • दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने शांतिपूर्ण माहौल में दशहरा मनाने और नियमों के पालन की अपील की
  • दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने शांतिपूर्ण माहौल में दशहरा मनाने और नियमों के पालन की

बेलवनवा हनुमान मंदिर महंत का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर बुलाई गई महापंचायत, प्रशासन ने मंदिर को अपने नियंत्रण में लिया

गोपालगंज के ऐतिहासिक बेलवनवा हनुमान मंदिर के महंत का आपत्तिजनक वीडियों वायरल होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इधर प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर को अपने नियंत्रण में ले लिया है......

बेलवनवा हनुमान मंदिर महंत का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर
बेलवनवा हनुमान मंदिर को प्रशासन ने अपने नियंत्रण में लिया- फोटो : नमो नारायण मिश्रा

Gopalganj : जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बेलवनवा हनुमान मंदिर से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने महंत बृजमोहन दास के आचरण पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

महापंचायत में ग्रामीणों का हंगामा और महंत को हटाने की मांग

इस मामले को लेकर मंदिर परिसर में एक विशाल महापंचायत बुलाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि वायरल वीडियो से मंदिर की धार्मिक प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंची है। लोगों ने एक स्वर में मांग की कि महंत और उनसे जुड़े लोगों को तुरंत मंदिर परिसर से हटाया जाए।

Diarch GO

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौके पर त्वरित कार्रवाई

विवाद और तनाव की सूचना मिलते ही कुचायकोट सीओ मनोरंजन कुमार शुक्ला और थानाध्यक्ष दर्पण सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वायरल वीडियो की तकनीकी व वैज्ञानिक जांच कर उसे डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया है तथा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रशासन ने मंदिर की व्यवस्था को लिया अपने नियंत्रण में

जिलाधिकारी के निर्देश और धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के बाद प्रशासन ने बेलवनवा हनुमान मंदिर की व्यवस्था को अपने नियंत्रण में ले लिया है। फिलहाल प्रशासनिक निगरानी और देखरेख में ही मंदिर में नियमित पूजा-पाठ और राग-भोग की व्यवस्था संचालित की जा रही है।

NSIT
Nsmch

मंदिर प्रबंधन और जमीन को लेकर पहले से भी रहा है विवाद

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ऐतिहासिक मंदिर के प्रबंधन, जमीन और व्यवस्था को लेकर पहले भी विभिन्न पक्षों के बीच विवाद और शिकायतें सामने आती रही हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और धार्मिक न्यास बोर्ड के अगले निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट