LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Munger News : मुंगेर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Munger News : मुंगेर में नवनिर्मित मकान में पानी डालने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है...पढ़िए आगे

Munger News : मुंगेर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युव
युवक की मौत - फोटो : IMTIYAZ KHAN

MUNGER : मुंगेर के जमालपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से  22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 30 उत्तरी टोला फरीदपुर निवासी संजय पंडित के पुत्र सोनू के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

पूरी घटना थाना जमालपुर प्रखंड क्षेत्र के केशोपुर नक्कीनगर की है। जहां  नवनिर्मित मकान के दीवार में सोनू एक अन्य मजदूर के साथ पानी देने पहुंचा था। इस दौरान सोनू छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार के चपेट में आ गया। थोड़ी देर में उठती आग की लपटों से आसपास के लोग चौकन्ना हुए और देखा तो वहां हाई वोल्टेज बिजली तार के सम्पर्क में आने से सोनू जल रहा था। जबतक लोग संभल पाते वह बहुत बुरी तरह से झुलसकर अपनी जान गवां चुका था। परिजनों ने आनन फानन में सोनू को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत बता दिया। 

Diarch GO

मिली जानकारी के मुताबिक सोनू दो भाईयों में बड़ा था। वह मजदूरी कर अपने व पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। मौत की खबर सुन पत्नी का भी रो रोकर बुरा हाल बना हुआ था। दो साल पहले ही मृतक की शादी हुई थी और एक डेढ़ साल की बेटी भी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट