LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

Gaya News : गया के सुदूरवर्ती क्षेत्र में 'आपका प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम का हुआ आयोजन, डीएम डॉ० त्यागराजन एसएम ने किया उद्घाटन, लोगों की कई समस्याओं का हुआ निपटारा

Gaya News : गया में आज जिले के सुदूरवर्ती गाँव में 'आपका प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने किया....पढ़िए आगे

Gaya News : गया के सुदूरवर्ती क्षेत्र में 'आपका प्रशासन आपके
आपका प्रशासन आपके द्वार - फोटो : SANTOSH

GAYA : ज़िले के सुदूरवर्ती क्षेत्र बोधगया प्रखंड के ग्राम पंचायत बसाढ़ी के पास झारखंडी महादेव मंदिर के समीप में आपका प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत प्रशासनिक सह स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने किया। इस अवसर पर विकास आयुक्त नवीन कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व परितोष कुमार, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अपर समाहर्ता विधि वासस्था/ विभागीय जांच/ विशेष कार्यक्रम, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सहित ज़िला स्तरीय पदाधिकारी गण एव स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम एक-एक कर सभी काउंटर पर जा जाकर आम जनों को दिए जाने वाले विभागीय योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी लिया। साथ ही यह भी देखा कि लोगों को किस प्रकार से योजनाओं की जानकारी दिया जा रहा हैं और शिविर में कितने योजनाओं को लाभ पहुंचाने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए हैं।

आयुष्मान कार्ड के लिए 33 आवेदन, लोक शिकायत के तहत 9 आवेदन, बैंक अकाउंट खाता खोलना संबंधित 23 आवेदन, अंचल कार्यालय बोधगया में विभिन्न भूमि संबंधित मामलों के लिए 51 आवेदन, कृषि आत्मा कार्यालय अंतर्गत आने वाले मामलों के लिए 68 आवेदन, कल्याण विभाग काउंटर में 33 आवेदन, सामाजिक सुरक्षा में 50 आवेदन, डीआरसीसी काउंटर में 61 आवेदन, स्वास्थ्य शिविर में 227 ओपीडी की सेवा साथ ही 28 लोगों को दिव्यांगता कार्ड वितरण किया गया, आवास योजना अंतर्गत 33 लोगों के आवेदन प्राप्त किए गए, सांख्यिकी विभाग अंतर्गत 53 आवेदन, उद्यान निदेशालय अंतर्गत पांच आवेदन प्राप्त हुए हैं, पशुपालन काउंटर में आठ आवेदन, कुशल युवा केंद्र में 30 आवेदन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 14 आवेदन, आपूर्ति विभाग काउंटर में 14 आवेदन, आरटीपीएस बोधगया काउंटर में 96 आवेदन, जीविका काउंटर में 16,मनरेगा काउंटर में 52, शिक्षा विभाग काउंटर में एक, अल्पसंख्यक कल्याण काउंटर में 6, विद्युत विभाग काउंटर में 6, खुले में शौचालय संबंधित काउंटर में 10, श्रम संसाधन विभाग के काउंटर में 100 आवेदन प्राप्त किए गए हैं। डीएम ने सभी काउंटर पर रुक-रुक कर आवेदकों से जानकारी लिया एवं आवेदकों को आश्वस्त कराया है कि आप अच्छे तरीके से योजना के संबंध में जानकारी ले समझे और योजना का लाभ हेतु आवेदन करें। निश्चित तौर पर योजना का लाभ आप सबको को दिलाया जाएगा। आप सभी लोगों के लिए पूरे जिले से सभी पदाधिकारी को आपके पंचायत में लाया गया है ताकि आपकी समस्याओं को सुने और उन्हें समाधान करें। जिला पदाधिकारी ने पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया है की डोर टू डोर पशु उपचार के लिए एक विशेष कार्यक्रम चलाएं। बताया गया कि इस पंचायत में लगभग 1000 से ऊपर पशुओं का इलाज किया गया है। जिला पदाधिकारी ने श्रम अधीक्षक को निर्देश दिया है कि असंगठित मजदूरों को हर प्रकार की मदद करें। उन्हें सरकार के स्तर से जितने भी योजना संचालित हैं उन्हें हर हाल में उपलब्ध करवाये। नियोजन कार्यालय द्वारा लगाए गए स्टॉल के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि ए स्टूडेंट स्टडी किट एवं टूल किट ज्यादा से ज्यादा वितरित करवाए। विभिन्न स्टाल के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विभिन्न स्टॉल में आने वाले ग्रामीणों को यथासंभव ऑन द स्पॉट निवारण करें। जो भी समस्या ग्रामीणों की है उसे तुरंत निराकरण करें।

Diarch GO

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज़िला पदाधिकारी गया ने ग्रामीणों को बताया कि इस शिविर में 32 विभागों का अलग अलग स्टॉल लगाया गया है। आप सबों का जो भी समस्या है उसे संबंधित स्टॉल पर जाकर मौजूद अधिकारी को दे।  कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण भी हो रहा है। आप सभी की समस्या सुनने के लिए ही हम सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण यहां पर आए है। आप सब अपनी समस्या को संबंधित अधिकारी के पास रखते हुए उसे निराकरण कराये। स्टॉल निरीक्षण के पश्चात शिविर में ही ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार लगाया। जहां सैकड़ों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लिखित रूप से डीएम को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों की समस्या सुनने और पढ़ने के पश्चात लोगों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही समस्या को दूर कर दी जाएगी। 

ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने संबोधित करते हुए कहा कि आपका प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन आपके समस्याओं को सुनने और जानने आपके पंचायत में आया है। सरकार का उद्देश्य है कि सुदूरवर्ती क्षेत्र और समाज के अंतिम पायदान पर जीवन बसर करने वाले हर एक लोगों तक सरकार की हर एक योजना पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सरकार के एक एक छोटी बड़ी योजनाओं को हर एक परिवार तक पहुंचाने के लिए कट्टीबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार के निर्देश के आलोक में अनेकों योजनाएं सभी वर्ग समुदाय हर परिवार के हर व्यक्ति के लिए योजनाएं संचालित हैं। जिन्हें आप सभी तक लाभ पहुंचाने हेतु हम सभी प्रयासरत हैं। वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री जी द्वारा सात निश्चय पार्ट वन योजना का शुभारंभ किए थे। उसके पश्चात सात निश्चय पार्ट 2 की शुरुआत हुई है। इसमें भी कई सारे योजनाएं सभी गया वासी एवं बिहार वासियों के लिए लिए गए हैं जिससे आप सभी गयावासी लाभान्वित होंगे।

NSIT
Nsmch

गया से संतोष की रिपोर्ट