LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

BIHAR NEWS - एक ही दिन में दो बार तौले गए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, पहले सिक्के, फिर तिलकुट-मिठाई से तौलकर कार्यकर्ताओं ने दी मकर संक्रांति की बधाई

BIHAR NEWS - मकर संक्रांति के मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को दो बार तौला। पहले उन्हें सिक्कों से तौला गया, फिर उन्हें तिलकुट और मिठाई से तौला गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की बधाई दी।

 BIHAR NEWS - एक ही दिन में दो बार तौले गए बीजेपी प्रदेश अध्

SASARAM - खबर रोहतास जिला के दिनारा से है। जहां आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल को कार्यकर्ताओं ने सिक्कों से तौला। साथ ही दूसरी बार तिलकुट तथा मिठाई से भी उनको तौला गया।

बता दें कि दिनारा के भाजपा नेता राजेंद्र सिंह के द्वारा मकर संक्रांति को लेकर दही चुड़ा समरसता भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें सिक्कों से तौल दिया। तराजू के एक तरफ 89 किलो सिक्के रखे गए तथा दूसरी तरफ मंत्री दिलीप जायसवाल को बैठाया गया। 

इसके उपरांत पुण: सिक्कों की जगह तिलकुट तथा मिठाइयां रखी गई और प्रदेश अध्यक्ष को तौला गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को सिक्कों से तौलता देख कार्यकर्ता गदगद हो गया तथा खूब तालियां बजाई। 

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजनीति में धन दौलत के पीछे ज्यादा भागने की जरूरत नहीं है। जितना अधिक धन इकट्ठा किया जाए, वो उतना अधिक कष्ट का कारण बनता है। क्योंकि पैसा आता तो बहुत प्यार से है, लेकिन निकलता हुआ शरीर को फाड़कर।  उन्होंने दिनारा में यह भी कहा कि दूसरे पर टीका टिप्पणी एवं शिकायत करने का अधिकार मनुष्य को नहीं है। मनुष्य को अपना काम करना चाहिए। मूल्यांकन का काम ईश्वर का है। 

NSIT
Nsmch

REPORT - RANJAN KUMAR