LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

BIHAR NEWS - 76 वर्षों से पुल नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश, गोविंदपुर विधानसभा में वोट बहिष्कार का किया ऐलान

BIHAR NEWS 76 साल से पुल नहीं बनाने की मांग कर रहे ग्रामीणों ने इस साल होनेवाले बिहार चुनाव के बहिष्कार का फैसला किया है। ग्रामीणों द्वारा इसके लिए पूरे इलाके में वोट बहिष्कार के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

BIHAR NEWS - 76 वर्षों से पुल नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्

NAWADA - नवादा जिले की गोविंदपुर प्रखंड के सरकंडा गोविंदपुर पंचायत में लोगों ने इस बार विधानसभा चुनाव में वोट नहीं करने का फैसला लिया है। यहां जागरूकता अभियान निकाला जा रहा है और लोगों के बीच गांव-गांव में घूमकर लोगों से वोट बहिष्कार करने की अपील की जा रही है।

पुल नहीं बनने से नाराजगी

गांव के ग्रामीणों ने बताया है कि लगभग 76 वर्षों से गांव के ग्रामीणों के द्वारा हर जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक किसी ने भी इस गांव और पंचायत के प्रति किसी भी प्रकार की रुचि नहीं दिखाई है।

नदी में पानी आने से बढ़ती है परेशानी

वहीं, इस बार ग्रामीणों ने यह संकल्प लिया है कि चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन इस बार पूरी तरह से गांव में वोट का बहिष्कार कर देना है। जब नदी में पानी आ जाती है, तो लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।कभी इंसान फंस जाते हैं तो कभी एंबुलेंस भी फंस जाती है।  

NSIT
Nsmch

जनप्रतिनिधियों की नहीं है ध्यान

कई बार यहां की घटनाएं सुर्खियों में भी आई हैं, लेकिन पत्रकारों के द्वारा भी हर बार खबर दिखाने के बावजूद स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों को भी यहां की समस्या की जानकारी पूरी तरह प्राप्त है।  गांव के लोगों ने बताया कि हमने सभी जनप्रतिनिधियों को आवेदन और अपनी समस्या सुनते सुनते थक चुके हैं, लेकिन पता नहीं इन लोगों की कान में बात आती ही नहीं है। 

इसलिए, मकर संक्रांति के दिन गांव के लोगों ने एक जंग का ऐलान किया है - चाहे इस बार कुछ भी हो जाए, हम लोगों का पुल का निर्माण नहीं होगा तो हम लोग किसी भी हाल में एक भी वोट नहीं देंगे और वोटों का भी बहिष्कार कर देंगे। गांव के सभी ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया है।