LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल के छात्र शिवांकर ने RMO-2024 में किया शानदार प्रदर्शन, स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित

Bihar News : विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल के छात्र शिवांकर ने रीजनल मैथमेटिकल ओलंपियाड 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है. जिसके बाद स्कूल प्रबन्धन में उसे सम्मानित किया है...पढ़िए आगे

Bihar News : विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल के छात्र शिवांकर

PURNEA : विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल (VVRS) और विद्या विहार करियर प्लस (VVCP) के संयुक्त प्रयासों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित की है। स्कूल के होनहार छात्र शिवांकर कुमार, जिन्होंने 2024 में बिहार बोर्ड (BSEB) के परिणामों में बिहार टॉप किया था, ने अब रीजनल मैथमेटिकल ओलंपियाड (RMO-2024) में भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और राज्य का नाम रोशन किया है। शिवांकर वर्तमान में वीवीआरएस एवं वीवीसीपी द्वारा  संचालित 10+2 इंटीग्रेटेड प्रोग्राम (सत्र 2024-26)के विद्यार्थी हैं। उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के उपलक्ष्य में विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल के ऑडिटोरियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में शिवांकर, उनके माता-पिता और विद्या विहार करियर प्लस  के मार्गदर्शक राजन रंजन, शंकरदयाल , शिनेंद्र एवं अनीशा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल के सचिव राजेश चंद्र मिश्र, निदेशक आर.के. पॉल, प्राचार्य निखिल रंजन, पीआरओ राहुल शांडिल्य, विद्या विहार करियर प्लस के निदेशक प्रशांत शंकर सहित विद्या विहार परिवार के सभी सदस्य एवं छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।  

इस मौके विद्यालय के सचिव राजेश चंद्र मिश्र ने कहा की शिवांकर जैसे होनहार छात्र हमारी संस्था की गुणवत्ता और मार्गदर्शन का प्रमाण हैं। उनका यह प्रदर्शन विद्यालय और राज्य के लिए गर्व का क्षण है। विद्या विहार सदैव छात्रों को उनके लक्ष्यों तक पहुँचने में मार्गदर्शन और प्रेरणा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”  वहीँ निदेशक आर.के. पॉल ने कहा की “हमारी शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ छात्रों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए तैयार करती हैं। शिवांकर ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।”  जबकि प्राचार्य निखिल रंजन ने कहा की “शिवांकर की उपलब्धि ने हमें गौरवान्वित किया है। हमारी संस्था में न केवल शिक्षा का स्तर ऊँचा है, बल्कि छात्रों को अनुशासन, नैतिकता और प्रतिस्पर्धा की भावना से भी परिपूर्ण किया जाता है। यह सफलता इसी प्रक्रिया का परिणाम है।”  

वहीँ VVCP के निदेशक प्रशांत शंकर ने कहा की “विद्या विहार करियर प्लस (VVCP) का उद्देश्य छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। शिवांकर की यह सफलता सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है। मैं उनके माता-पिता, शिक्षकों और पूरी टीम को इस सफलता के लिए धन्यवाद देता हूँ।”  जबकि शिवांकर के माता-पिता ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा की विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल एवं विद्या विहार करियर प्लस में जो पढ़ाई और अनुशासन का माहौल है, वह हमारे बेटे के विकास के लिए बहुत मददगार साबित हुआ है। नियमित परीक्षाओं और शिक्षकों की मेहनत से शिवांकर की प्रतिभा को सही दिशा मिली है। हम संस्था का आभार व्यक्त करते हैं। 

विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल और विद्या विहार करियर प्लस के प्रयासों ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से सफलता सुनिश्चित की जा सकती है। यह उपलब्धि न केवल शिवांकर और उनके परिवार के लिए बल्कि पूरी संस्था के लिए गौरव का क्षण है।

NSIT
Nsmch