LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Bihar News : आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति ने संभाला पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार, कहा छात्रों और प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं का करेंगे निदान

Bihar News : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति शरद कुमार यादव को दिया गया है। आज उन्होंने प्रभार ग्रहण कर लिया। जानिए क्या होगी प्राथमिकता....पढ़िए आगे

Bihar News : आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति ने संभाल
अतिरिक्त प्रभार - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (AKU) के कुलपति शरद कुमार यादव ने आज पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU), पटना के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं और भावी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय को उन्नति की दिशा में आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। कुलपति यादव ने विश्वास जताया कि उनकी प्राथमिकता छात्रों और प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं का निदान करना होगा। उन्होंने कहा, "यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, और कुलाधिपति द्वारा मुझ पर जो भरोसा जताया गया है, उसे पूरी तत्परता और ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा।" उन्होंने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कॉलेजों की ग्रेडिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा, "मेरी कोशिश होगी कि विश्वविद्यालय के उन कॉलेजों की ग्रेडिंग, जो पहले से अच्छी हैं, उन्हें और बेहतर बनाया जाए। वहीं, जिन कॉलेजों को अब तक ग्रेडिंग नहीं मिली है, उन्हें भी राष्ट्रीय स्तर की ग्रेड दिलाने का प्रयास किया जाएगा।" शरद कुमार यादव ने विश्वविद्यालय की कार्यशैली को डिजिटल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ई-फाइलिंग और डीजी लॉकर जैसी आधुनिक प्रणालियों को लागू करने का प्रयास करेंगे, ताकि प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी और सुगम हो सकें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शैक्षणिक सत्र नियमित रूप से चलेंगे और सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा मंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों को भी उन्नत बनाने की बात कही। उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश होगी कि देहात के कॉलेजों को भी राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाए।"

बता दें कि शरद कुमार यादव, वर्तमान में वे AKU के कुलपति के साथ-साथ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC), भारत सरकार के सदस्य भी हैं। इससे पहले उन्होंने गौ अनुसंधान संस्थान, उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, मथुरा के निदेशक और डीन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। शरद कुमार यादव ने कहा कि वे छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने और विश्वविद्यालय को एक उन्नत शिक्षण संस्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी प्राथमिकता संस्थान में अनुशासन और समन्वय बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा, "दो विश्वविद्यालयों का कार्यभार संभालना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन मेरी पूरी कोशिश होगी कि इस जिम्मेदारी को कुशलता से निभाऊं।"

इससे पूर्व प्रति कुलपति प्रो. गणेश महतो एवं कुलसचिव प्रो. एन के झा ने नवनियुक्त कुलपति प्रो. शरद कुमार यादव को बुके देकर स्वागत किया। कुलसचिव प्रो. एनके झा ने प्रभार ग्रहण की प्रक्रिया को पूरा कराया। मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो. रिमझिम शील, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. मनोज कुमार, वित्त पदाधिकारी देव प्रकाश, काॅलेज ऑफ़ कामर्स, आटर्स एंड साइंस प्राचार्य प्रो. इंद्रजीत राय, आरकेडी प्राचार्य डाॅ. जगन्नाथ गुप्ता, डीन प्रो. छाया सिन्हा, प्राचार्य डाॅ. अवधेश कुमार यादव, प्रो. मधु प्रभा, प्रो. सीता सिन्हा, प्रो. विवेकानंद सिंह, प्रो. पूनम, प्रो. गजेंद्र गडकर, डाॅ. आरके परमहंस, सीनेट सदस्य डॉ अजय यादव आदि भी थे।