LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Vande Bharat Express: बिहार को मिलेगा एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, इस रुट पर होगा परिचालन

Vande Bharat Express: बिहार को मिलेगा एक और वंदे भारत एक्सप्

Vande Bharat Express: बिहार को केंद्र सरकार की ओर से एक के बाद एक वंदे भारत की सौगात मिल रही है। हाल ही बिहार को तीन वंदे भारत की सौगात मिली है। वहीं अब एक ओर वंदे भारत की सौगात बिहार को मिलने जा रही है। इस बार वंदे भारत एक्सप्रेस सहरसा से सियालदह तक दौड़ेगी। यह बिहार की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी जो सहरया से सियालदह तक जाएगी। इस ट्रेन के चलने से सहरसा, सुपौल सहित मधेपुरा के लोगों को भी राहत मिलेगी।

इन रुटों पर होगा परिचालन

जानकारी अनुसार ट्रेन का परिचालन मानसी, खगड़िया, झाझा के रास्ते होगा। सहरसा-सियालदह अप डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही पटरियों पर दौड़ेगी। इसके परिचालन के लिए पूर्व मध्य रेलवे में तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व मध्य रेल के सीपीटीएम ने समस्तीपुर और दानापुर मंडल के सीनियर डीओएम को चिठ्ठी लिखकर ट्रेन मैनेजर को रुट का लर्निंग और तकनीकी प्रशिक्षण कराने का निर्देश दिया है। साथ ही लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट को भी नए रुटों को देखने के लिए प्रशिक्षण देने का भी आदेश दिया है।

10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी ट्रेन

सूत्रों की मानें तो ट्रेन परिचालन होने पर समस्तीपुर मंडल के ट्रेन मैनेजर झाझा तक जाएंगे। झाझा से दानापुर मंडल के ट्रेन मैनेजर ट्रेन को लेकर आगे जाएंगे। वंदे भारत का रुट खगड़िया, झाझा होकर होगा। इस ट्रेन के चलने से सहरसा सहित सुपौल और मधेपुरा के लोगों को सियालदह जाने के लिए नया रूट मिल जाएगा। इस ट्रेन से श्रद्धालु देवघर भी आ जा सकेंगे। जब वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन होगा तो 110 किमी प्रति घंटे की गति से सहरसा-मानसी रूट पर चलेगी।


NSIT
Nsmch

बिहार को हाल ही मिली है 4 वंदे भारत ट्रेन

फ़िलहाल, बिहार में चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही है जो टाटानगर-पटना, भागलपुर-हावड़ा, गया-हावड़ा, देवघर-वाराणसी है। पीएम मोदी ने इन सभी ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। वहीं भारत में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की संख्या 54 है। भारत के यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा देने के लिए और कम समय में उनके गणतव्य तक पहुंचाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरु हुआ है। वंदे भारत की मांग अब विदेशों में भी हो रही है।