LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Teacher News: बाप रे! बिहार में फिर दो पुरुष शिक्षक हुए गर्भवती, शिक्षा विभाग ने दी मैटरनिटी लीव, मच गया हंगामा....

जमुई के सोनो प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ढोंढरी के शिक्षक जहीर ने मेडिकल लीव का आवेदन दिया था।प्रभारी ने आवेदन को अग्रसारित कर शिक्षा विभाग जमुई को भेज दिया। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने जहीर को मेडिकल लीव के बजाय मैटरनिटी लीव अप्रूव कर दिया।

Bihar News
बिहार शिक्षा विभाग का कारनामा- फोटो : reporter

Bihar Teacher News: बिहार का शिक्षा विभाग लगातार अजब गजब कारणों में देखने को मिलते रहते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें शिक्षा विभाग ने दो पुरुषों को मातृकावकाश दे दिया। जमुई शिक्षा विभाग के कारनामों से आप वाकिफ है, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। जमुई के शिक्षा विभाग के कर्मी ने एक पुरुष शिक्षक को मेडिकल लीव की जगह मैटरनिटी लीव देकर नया कारनामा किया है। 

दरअसल जमुई के सोनो प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ढोंढरी के शिक्षक मोहम्मद जहीर ने मेडिकल लीव का आवेदन प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर रजक को दिया था। स्कूल के प्रभारी ने आवेदन को अग्रसारित कर शिक्षा विभाग जमुई को भेज दिया। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने जहीर को मेडिकल लीव के बजाय मैटरनिटी लीव अप्रूव कर दी। फिर क्या था आवेदन और मैटरनिटी लीव की कॉपी की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। 

शिक्षक जहीर भी इस घटनाक्रम से हतप्रभ है। यह घटनाक्रम सिर्फ जमुई में ही नहीं हुई है बल्कि बिहार के वैशाली जिले में भी एक पुरुष शिक्षक को मैटरनिटी लीव दिया गया था। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी। 

बहरहाल बिहार की शिक्षा व्यवस्था तो ऐसे ही भगवान भरोसे है और ऐसे में इस कारनामे ने शिक्षा विभाग की पोल खोलकर रख दी है। इस बाबत जमुई शिक्षा विभाग की खूब फजीहत हुई है। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारी इसे मानवीय भूल करार दे रहे है। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- सुमित सिंह