LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar
  • Patna Graduate Constituency: निर्णायक जीत की तरफ जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार, मोकामा में जश्न, पटाखों से गूंजे चौक-चौराहे

  • Bharat Tiwari Encounter
  • Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर सांसद -IPS कुंदन कृष्णन आमने-सामने, सुधाकर सिंह की शिकायत पर

  • ED Summons Six Bihar IAS Officers
  • Bihar IAS Officers: रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले में ED की कार्रवाई तेज, छह IAS अधिकारियों को समन,

  • Bihar MLC Election:  अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रहा सन्नाटा, समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह तीसरे नंबर पर
  • Bihar MLC Election: अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रहा सन्नाटा, समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्णब का कहर! 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM

Bihar News : मुजफ्फरपुर में शव जलाने को लेकर दो पंचायत के लोगों के बीच जमकर हुआ विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस

Bihar News : मुजफ्फरपुर में शव जलाने के विवाद को लेकर पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा की पुलिस को आना पड़ा. पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया है....पढ़िए आगे

Bihar News :  मुजफ्फरपुर में शव जलाने को लेकर दो पंचायत के ल
शव जलाने को लेकर विवाद - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में शव जलाने पहुंचे एक पंचायत के लोगों का पड़ोस के ही एक पंचायत के लोगों से विवाद हो गया. जिसके बाद मामले की सूचना  मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच लोगो को समझा बुझाकर मामले को फिलहाल शांत करा दिया है आपको बता दें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के मधौल जगदीशपुर गाँव के श्मशान का है जहा शव जलाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये. दरअसल दो अलग अलग पंचायत के लोगों के बीच शव जलाने को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस और प्रखंड के अधिकारियो ने मामला को संभाला, दोनों पक्षो को समझाने के बाद मामला शांत हुआ. 

दरअसल पूरा विवाद जम्हरुआ पंचायत स्थित जगदीशपुर श्मशान भूमि में लाश जलाने का है, जहाँ कई दशकों से अमरख पंचायत और जम्हरुआ पंचायत के लोग शवों का अंतिम संस्कार करते आए है, लेकिन हाल ही में उस भूमि पर सरकार के द्वारा स्कूल का निर्माण कराने का आदेश जारी किया गया है. उक्त जगह पर स्कूल और खेल का मैदान बनना है, 

इस बीच अमरख पंचायत के मधौल के गाँव के एक व्यक्ति सुरेंद्र पासवान का निधन हो गया, जिन्हे अंतिम संस्कार के लिए लोगों द्वारा उक्त श्मशान लाया गया, लेकिन जम्हरुआ पंचायत के लोगों में इसका विरोध शुरू कर दिया. जिसके बाद दोनों पंचायत के लोग आमने सामने आ गये. अमरख के लोग उक्त जगह पर ही लाश जलाने पर अड़ गये, वहीं जम्हरुआ के लोगों ने उक्त जगह से हटकर किनारे में लाश जलाने की बात कही. विवाद की सूचना पर मनियारी थानाध्यक्ष देवव्रत कुमार और कुढ़नी प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियो के समझाने बुझाने के बाद मामला फिलहाल शांत है.वही शव को शमशान घाट के किनारे जलाया जा रहा है. 

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट